{"_id":"661d62b169f25300340eda9d","slug":"sirsa-robbery-from-mobile-shopkeeper-at-gunpoint-in-broad-daylight-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: दिन दिहाड़े पिस्तौल दिखाकर मोबाइल दुकानदार से लूट, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: दिन दिहाड़े पिस्तौल दिखाकर मोबाइल दुकानदार से लूट, घटना सीसीटीवी में कैद
Mon, 15 Apr 2024 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:54 PM IST
सार
वारदात को अंजाम देने वाले युवक ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। घटना करीब शाम 5 बजे हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में शहर डबवाली रोड स्थित आरके कम्यूनिकेशन को निशाना बनाते हुए एक युवक अवैध पिस्तौल दिखाकर सोने की अंगूठी व लगभग 25 हजार रुपये लूट कर ले गया। वहीं लूट की पुरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
वहीं वारदात की सूचना मिलते ही सिविल थाना पुलिस व डीएसपी जगत सिंह मोर मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना की फुटेज कब्जे में ले ली है। दुकानदार रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे एक युवक दुकान पर मोबाइल फोन का रिचार्ज करवाने के लिए आया था।
विज्ञापन
युवक दुकान में आकर बैठ गया। जैसे ही दुकानदार रिचार्ज करने लगा आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और उसमें गोली डालकर दुकान पर तान दी और बोला कि जो भी रुपये तुम्हारे पास है दे दो। दुकानदार ने डर के मारे गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपये निकालकर दे दिए। इसके बाद युवक ने हाथ में पहनी सोने की 6 ग्राम की अंगूठी भी निकलवा ली और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद दुकानदार ने डायल 112 पर वारदात की सूचना पुलिस को दी।
डबवाली रोड स्थित दुकानदार से लूट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। वारदात के बारे में आसपास जांच की गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जगत सिंह मोर, डीएसपी हेड क्वार्टर, सिरसा।