{"_id":"570aab814f1c1b8a71c810c9","slug":"sirsa-news-hindi-news-father-murder-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी बेटे ने बाप को गोलियों से भूना, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी बेटे ने बाप को गोलियों से भूना, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
कत्लल
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमस्ते चौक स्थित वार्ड नंबर 13 में रविवार की अल सुबह मामूली कहासुनी के बाद तैश में आए बेटे ने बाप को गोलियों से भून दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर मां जब मौके पर पहुंची तब तक पिता दम तोड़ चुका था और बेटा पिस्तौल लिए खड़ा था। आरोपी बेटा घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी जसविंद्र कौर के बयान पर आरोपी पुत्र नरेंद्र सिंह पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव तलवाडा झील निवासी हाल नमस्ते चौक ऐलनबाद स्थित वार्ड नंबर 13 निवासी साधु सिंह अपने परिवार समेत रहता था।
साधु सिंह के तीन संतान दो बेटे और एक बेटी है। बेटी शादीशुदा है और एक बेटा चंडीगढ़ में मॉडलिंग करता है। साधु सिंह का छोटा बेटा नरेंद्र सिंह, जो नशे का आदी है। जिसे लेकर साधु सिंह परेशान रहता थ। इसी कारण को लेकर साधु सिंह और नरेंद्र में पहले भी कई बार कहासुनी हो हो चुकी थी। लेकिन नरेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। साधु सिंह शनिवार रात को ही पंजाब में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित एक समारोह में भाग लेकर अपने घर पहुंचा था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे साधु सिंह की किसी बात को लेकर अपने 25 वर्षीय बेटे नरेंद्र सिंह से झगड़ा हो गया।
तैश में आकर नरेंद्र ने अपने पिता पर पिस्तौल से गोलियां चला दी, जिससे साधु सिंह की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आंगन में सो रही नरेंद्र की मां जसविंद्र कौर उठकर बाहर आई तो नरेंद्र हाथ में पिस्तौल लिए हुए खड़ा था और उसका पति खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। मां को देखकर नरेंद्र पिस्तौल वहीं फेेंककर मौके से भाग गया। उसके बाद जसविंद्र कौर के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। मामले की सूचना मृतक के भतीजे नसीब सिंह ने पुलिस को दी। जिस पर थाना प्रभारी विकास कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी जसविंद्र कौर के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुत्र नरेंद्र सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 एवं शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भिजवा दिया है जबकि आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच टीम को भी मौके पर बुलाया जिस पर फोरेंसिक टीम जांच विशेषज्ञ डॉ. अजमेर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर हत्या से संबंधित जानकारी एकत्रित की है।