फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, dc driver, Sirsa

एसपी ऑफिस के सामने छात्रा को डीसी के ड्राइवर ने कसी फब्तियां

Sun, 08 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 08 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने ट्रैफिक पार्क से होकर स्कूल जा रही छात्रा को उपायुक्त के ड्राइवर ने अपने साथियों सहित अश्लील फब्तियां कसते हुए सीटी मारी। बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली उक्त किशोरी ने साहस दिखाते हुए सीधा महिला पुलिस थाने का रुख किया। महिला थाना पुलिस ने तीन नामजद व तीन अन्य युवकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चतरगढ़पट्टी क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी हिसार रोड स्थित राजकीय विद्यालय में कक्षा बारहवीं में पढ़ती है। हर रोज सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समाने स्थित ट्रैफिक पार्क से गुजरकर उसे स्कूल जाना होता है। तीन मई सुबह साढ़े सात बजे किशोरी ट्रैफिक पार्क से होकर स्कूल जा रही थी तो पार्क में खड़े छह युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगे और सीटियां मारनी शुरू कर दी। दोपहर को स्कूल से लौटते समय भी पार्क में उक्त युवकों ने इस प्रकार बरताव किया। इन युवकों में उपायुक्त की सरकारी गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल निकला। पांच मई तक किशोरी स्कूल जाते और आते समय उक्त युवकों ने प्रकार का रवैया अपनाए रखा। छह मई शुक्रवार को किशोरी इन हरकतों से परेशान हो गई और उसने इन लोगों को सबक सिखाने की ठान ली। किशोरी सीधा महिला पुलिस थाने पहुंची और थाना इंचार्ज सीमा सोढ़ी को आपबीती सुनाई। जांच अधिकारी बलविंद्र कौर ने बताया कि पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट व धारा 509 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में डीसी का ड्राइवर सुखबीर ,अंकित व जसवीर शामिल है जबकि तीन आरोपी अज्ञात हैं। शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed