{"_id":"572651ad4f1c1bbe7b5cd111","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-thugi-3-crore-sirsa-mandi-mustard-crop-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों को तीन करोड़ की चपत लगाकर फर्म फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़तियों को तीन करोड़ की चपत लगाकर फर्म फरार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 02 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
करेंसी
- फोटो : Desk
आढ़तियों से सरसों खरीद करने वाली एक फर्म करीब तीन करोड़ की चपत लगाकर रातों-रात फरार हो गई है। पीड़ित आढ़तियों ने इसकी शिकायत डीएसपी डबवाली को करके संबंधित फर्म के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ितों के अनुसार अनाज मंडी के बी ब्लॉक में स्थित फर्म बांसल ब्रदर्स को रामनिवास तथा उसका बेटा विवेक बांसल चलाता था। यह फर्म आढ़तियों से सरसों की खरीद करती थी। एक से 10 अप्रैल 2016 तक फर्म ने करीब तीस आढ़तियों से तीन करोड़ रुपये की सरसों खरीदी। लेकिन उन्होंने आढ़तियों को पेमेंट नहीं किया। आढ़ती जब भी पैसे मांगने जाते तो विवेक कहता कि उसके पापा गुड़गांव के एक बड़े अस्पताल में एडमिट हैं, उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन
जैसे ही पेमेंट आएगी, आपको दी जाएगी। यह कहते हुए उसने पंद्रह-बीस दिन निकाल दिए। इस बीच गेहूं शुरू हो गया। आढ़ती उसमें व्यस्त हो गए। इसका फायदा उठाते हुए फर्म मालिक रातोंरात अपना बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गए। आढ़तियों ने घर पर दस्तक दी, पता चला कि घर से सामान भी उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
आढ़तियों की एक आपात बैठक शुक्रवार को दुकान नंबर 115 पर हुई। जिसमें एसोसिएशन के प्रधान टेकचंद छाबड़ा, सचिव प्रेमप्रकाश गोयल, उपप्रधान संदीप सचदेवा, उपप्रधान राजेश जिंदल, अमृतलाल, सोहन लाल, शाम लाल गंगा, गुरदीप कामरा, इंद्रप्रीत मोगा, विकी गंगा, विकास चावला, साधु राम गुप्ता मौजूद थे। इसके बाद आढ़तियों ने डीएसपी सत्यपाल से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाते हुए बताया कि वे पहले ही मंदे की मार झेल रहे हैं। ऐसे में तीन करोड़ रुपये की चपत लगने से वे सड़क पर आ जाएंगे। डीएसपी ने उपरोक्त के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।