{"_id":"574748ae4f1c1b6072690e51","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-rape-friend-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने की दगा, बहाने से छात्रा को ले गया कमरे पर और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने की दगा, बहाने से छात्रा को ले गया कमरे पर और...
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
rape demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र में एक युवती के साथ युवक ने दुराचार किया गया। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वीरवार को छात्रा के अदालत समक्ष कलमबंद बयान दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन
अदालत में दिए अपने बयान में युवती ने बताया कि वह बी कॉम में पढ़ती है। गांव के ही एक युवक के साथ उसकी फ्रेंडशिप थी। एक दिन उक्त युवक उसे खैरेकां स्थित मंदिर ले गया। मंदिर में पूजा करने के बाद युवक ने उससे कहने लगा कि उसके दोस्त के घर पानी पीने चलते हैं। यहां आकर उसने ने उसे कमरे में बैठाया और कमरा बंद कर लिया।
विज्ञापन
उसने कमरा बंद करने का कारण पूछा तो वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचाना चाहा तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक ने उससे कहा कि तुम चुप रहोगी तो जल्द से जल्द उससे शादी कर लेगा।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के बाद उसके पास युवक पर भरोसा करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचा था। घटना के छह माह जाने के बाद भी युवक ने उसके साथ शादी नहीं की तो उसे अहसास हो गया उससे धोखा हुआ है। पीड़िता ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई तो वे उसे सदर थाने ले आए।
जांच अधिकारी सुशीला का कहना है कि शिकायत के आधार आरोपी युवक प्रदीप कुमार के खिलाफ दुराचार करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।