फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Abortion, Anganbadi worker, MTP Kit, Sirsa

पुलिस ने कॉल कर बुलाया गर्भपात को... क्यों

Mon, 02 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 02 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Abortion, Anganbadi worker, MTP Kit, Sirsa
पु‌लिस - फोटो : Bureau

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात करने के धंधे में लिप्त एक आशा वर्कर, उसके पति और उसकी सहयोगी ब्यूटी पार्लर संचालिका को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से एमटीपी किट, दवाएं, गर्भपात में प्रयुक्त दस्ताने और गर्भपात कराने के लिए ली गई धनराशि बरामद की है। तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत हुडा पुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गंाव खुइयांनेपालपुर निवासी आशा वर्कर शकुंतला गर्भपात का धंधा करती है जिसमें उसका पति ओमप्रकाश भी शामिल है। आशा वर्कर को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल फैलाया गया। आखिर में मुखबिर की आशा वर्कर से बात हुई और तीन दिन पूर्व उसने गांव चामल मे बुलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम एक युवती को लेकर मौके पर पहुंची और उसका इंतजार करने लगी। बाद में उसने साढे़ पांच बजे पहुंचने की बात कही पर देर होने पर उसने युवती को पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस के पास लेकर आने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को साढ़े पांच बजे आशा वर्कर और उसके पति ओमप्रकाश ने फर्जी ग्राहक बनाकर भेेजे गए व्यक्ति से बातचीत की और सौदा पांच हजार रुपये में तय हो गया। आशा वर्कर ने कहा कि वह गर्भपात गाड़ी में ही करेगी और वह गाड़ी को जेसीडी विद्यापीठ के पास हांडीखेड़ा रोड पर ले गई। शकुंतला के साथ एक अन्य युवती भी थी। जैसे ही टीम को सदस्य का इशारा मिला तीनों को मौके पर दबोच लिया गया। हुडा चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया गया। मार्क किए गए पांच हजार रुपये के सभी नोट ओमप्रकाश से बरामद हुए जबकि उनकी गाड़ी से एमटीपी किट, दवाएं, दस्ताने आदि बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा वर्कर के साथ पकड़ी गई युवती जिसने अपना नाम रीटा बताया एक ब्यूटी पार्लर संचालिका है और आशा वर्कर का सहयोग करती है। हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने  डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed