फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, blackmaling, Sirsa

यौन शक्ति पाने के फेर में ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ जमींदार

Sun, 13 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 13 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, blackmaling,  Sirsa
black money
यौन शक्ति में बढ़ाने के फेर में एक जमींदार ऐसा बुरा फंसा की धोखाधड़ी के साथ-साथ ब्लैकमेलिंग का शिकार भी शिकार हो गया। जमींदार ने आरोप लगाया कि देसी देवा विक्रेता ने उसे धमकी दी कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो वह उसकी पोल खोल देगा। जमींदार ने कहा कि लोक-लाज के डर से वह ब्लैकमेल होता रहा। आरोप है कि इस बीच उसने साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने पीड़ित जमींदार की शिकायत पर दो नामजद व एक अन्य शख्स पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र का एक जमींदार ने अपनी यौन कमजोरी से निजात पाना चाहता था।
विज्ञापन

जमींदार ने बताया कि एक दिन उसके मोबाइल पर कॉल आई। लालचंद नामक देसी दवा विक्रेेता ने उसे कहा कि उसके पास कई ऐसी दवा है जिसके प्रभाव से यौन शक्ति में जबरदस्त वृद्धि हो जाती है। जमींदार दवा विक्रेता की बातों में आ गया। अप्रैल 2016 को जमींदार ने दवा विक्रेता से यौन शक्ति वृद्धि की दवा ली। दवा विक्रेता ने जमींदार से अपनी बीमारी से संबंधित सारी बात कागज में लिखवा ली और उससे हुई सारी बात की रिकॉर्डिंग कर ली। जमींदार ने एक महीने तक दवा का सेवन किया, लेकिन उसे कोई लाभ नहीं हुआ। उसने दवा विक्रेता लालचंद से इस बारे मेें शिकायत की तो उल्टा दवा विक्रेता ने उसे धमका दिया। कुछ दिन बाद दवा विक्रेता लालचंद का जमींदार के पास फोन आया, उसने कहा कि तेरी नामर्दी की बात तेरे गांव में फैला दूंगा। इससे जमींदार डर गया और उसने दवा विक्रेता से कहा कि उसकी बीमारी के संबंध में किसी को मत बताना। इसके बाद लालचंद और उसके साथ काम करने वाला राजू जमींदार को ब्लैकमेल करने लगे। दोनों उसे ब्लैकमेल करते हुए साढ़े आठ लाख रुपये एेंठ लिए। लगातार ब्लैकमेलिंग जमींदार परेशान हो गया और उसने इससे छुटकारा पाने की सोची। उसने साहस करते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी दवा विक्रेता लाल चंद, राजू व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कर लिया। जांच का जिम्मा एएसआई रामपाल को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed