फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, atm thief, sirsa

राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम चोर, डबवाली की तीन वारदात कबूली

Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, atm thief, sirsa
एठीएम चोर - फोटो : bureau
एटीएम चोर गिरोह के पांच सदस्य राजस्थान की श्रीगंगानगर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पिछले तीन सालों से वे पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की जाने वाली स्कॉर्पियो, पिस्तौल, चैन तथा गैस कटर बरामद किया है। गिरोह में दो सगे भाई तथा एक का बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन



    श्रीगंगानगर पुलिस के एसएचओ गजेंद्र सिंह, शकील अहमद तथा राहुल यादव ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच जनो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यादविंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, सतनाम सिंह, गुरभाज सिंह निवासी गांव लंगेयाना (फिरोजपुर) तथा छिंद्रपाल निवासी गांव पल्लेमेगा के रूप में करवाई है। आरोपियों ने राजस्थान पुलिस के समक्ष जिला सिरसा में की वारदातों को भी स्वीकारा है। जिसमें डबवाली के तीन वारदात शामिल हैं। आरोपियों 25 दिसंबर 2015 को कॉलोनी रोड़ रेलवे फाटक के नजदीक पीएनबी बैंक से एटीएम चोरी की वारदात भी कबूली है। इसी गिरोह ने अक्तूबर 2015 में पीएनबी से कुछ ही दूरी पर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में भी चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


23 फरवरी 2016 को गोल बाजार पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लगी एटीएम को उखाड़ ले जाने का प्रयास किया था। गोल बाजार पुलिस चौकी प्रभारी देसराज के गोली चलाने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए थे। आरोपियों ने संगरिया एरिया की वारदात कबूल की हैं। डबवाली की तीन वारदात मानने के बाद राजस्थान पुलिस की सूचना पर सीआईए डबवाली प्रभारी संदीप श्योराण श्रीगंगानगर पहुंच गए हैं। पुलिस आरोपियों को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि जिला सिरसा में वर्ष 2013 से एटीएम चोरी की वारदात का सिलसिला शुरू हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए हजारों रूपए के ईनाम की घोषणा के साथ-साथ कई अन्य प्रयास किए थे। लेकिन सब के सब धरे रह गए थे। राजस्थान पुलिस को मिली कामयाबी के बाद हरियाणा पुलिस को वारदात ट्रेस होने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरोह में सगे भाई
पकडे़ गए सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। सुखवंत सिंह तथा सतनाम सिंह सगे भाई हैं। गिरोह में शामिल गुरभाज सिंह सतनाम सिंह का बेटा है। राजस्थान पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। गिरोह से जुड़े अन्य नामों का भी खुलासा हो सकता है।


ये वारदात सुलझने की उम्मीद
1. सितंबर 2013 चोरों ने चौटाला रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया था।
2. 11 मई 2014 को अज्ञात चोरों ने चौटाला रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में स्थित एटीएम मशीन के वायर काट दिए थे। मशीन से कैश उड़ाने के लिए मेंटल कटर का प्रयोग किया था।
3. 14 जून 2014 शहर डबवाली से सटे पंजाब के गांव मंडी किलियांवाली में चोर नेशनल हाईवे पर स्थित एचडीएफसी बैंक की मशीन उखाड़ ले गए। उसमें11 लाख रुपये की नकदी थी।

4. 28 जून 2014 को सिरसा में डबवाली रोड स्थित लालबत्ती चौक के पास चोर पीएनबी का एटीएम उखाड़ ले गए। जिसमें 15 लाख रुपये  थे।
5. 14-15 जुलाई 2014 को डिंग रोड़ स्थित एसबीआई शाखा को निशाना बनाते हुए चोर एटीएम उखाड़ ले गए। जिसमें 11 लाख रुपयेकी राशि थी।
6. 21-22 अगस्त 2014 डबवाली में सिरसा रोड़ स्थित पीएनबी के एटीएम को चोर उखाड़ ले गए। उसमे 13 लाख 79 हजार 300 रुपये की राशि थी।
7. 29 मार्च 2015 को चोरों ने सिरसा के शिव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़ लिया। जिसमें 14 लाख रुपये  की नकदी थी।
8. अक्तूबर 2015 में डबवाली शहर के बीचों-बीच स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक को चोरों ने निशाना बनाकर उखाडने का प्रयास किया।
9. 25 दिसंबर 2015 में डबवाली स्थित पंजाब एवं सिंध बैंक से कुछ ही दूरी पर स्थित पीएनबी के एटीएम को उखाड़ ले गए। जिसमें 14 लाख 33 हजार 100 रुपये नकदी थी।
10. 19-20 फरवरी 2016 में सिरसा के बरनाला रोड़ स्थित यूनियन बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में 4 लाख 40 हजार 600 रुपये की नकदी थी।
11. 23-24 फरवरी 2016 को डबवाली की पुरानी अनाज मंडी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाडने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed