{"_id":"578e7fac4f1c1b1f7fc4bc08","slug":"sirsa-hindi-news-atm-robrrry-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटू में एटीएम काटकर दो लाख 1400 रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओटू में एटीएम काटकर दो लाख 1400 रुपये निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ओटू के बस स्टैंड पर स्थित एटीएम को काटकर चोर दो लाख 1400 रुपये की नकदी निकाल ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पूर्व दो बार इसी एटीएम को लूटने का प्रयास हो चुका है। ओटू गांव के बस स्टैंड पर सीबीआई का एटीएम लगा हुआ है। एटीएम के अंदर-बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे।
वारदात रात 12.30 बजे से रात 1.15 बजे के बीच हुई है। एटीएम के बाहर लगे हुए कैमरे में चोर आते हुए दिख रहे हैं, लेकिन बाद में उन्होंने बाहर के कैमरे का मुंह ऊपर की तरफ कर दिया और अंदर घुस गए। अंदर लगे हुए कैमरों के उन्होंने तार काट दिए जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस के अनुसार चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटा और उसके अंदर रखी हुई दो लाख 1400 रुपये की नकदी निकाल ले गए। पुलिस का कहना है कि वे रता को गश्त करते हैं। बता दें कि इससे पूर्व दो बार इसी एटीएम को लूटने का प्रयास हो चुका है।
छत पर सो रहा था चौकीदार
एटीएम की सुरक्षा के लिए चौकीदार रखा हुआ है। सोमवार रात भी चौकीदार ड्यूटी पर था, लेकिन वह एटीएम के अंदर या बाहर बैठने की बजाय छत पर सो रहा था। इस कारण चौकीदार को भी इसकी भनक नहीं लगी और चोर नकदी चुराकर ले गए। रानियां थाना प्रभारी का कहना है कि वे रात्रि को नियमित रूप से चौकीदार को छत से उठाकर नीचे बैठाकर जाते हैं, लेकिन चौकीदार पुलिस के जाने के बाद फिर से छत पर सो जाता है। थाना प्रभारी ने कहा कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है।