फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Gold chain snatched from two female devotees, incident captured in CCTV

Sirsa: दो महिला श्रद्धालुओं से सोने की चेन झपटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इस तरह दिया अंजाम

Sat, 22 Jun 2024 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

एक महिला पति के साथ कालीमाता मंदिर में आई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Sirsa: Gold chain snatched from two female devotees, incident captured in CCTV
चेन झपटकर भागता आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा शहर में शुक्रवार को दो जगहों पर लुटेरों ने मंदिरों में पूजा करने पहुंची महिला श्रद्धालुओं से सोने की चेन लूट ली। पहली घटना कालीमाता मंदिर में और दूसरी घटना मावड़िया माता के मंदिर में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काली माता मंदिर के बाहर हुई चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लुटेरा कार से फरार हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता सुनीता ने बताया कि वह हरि विष्णु कॉलोनी की निवासी है। शुक्रवार रात आठ बजे वह अपने पति कपिल सेठी और दो बच्चों के साथ आईटीआई रोड स्थित काली माता मंदिर में गई थी। जब सुनीता के पति कपिल ने दोनों बच्चों को बाइक पर बैठा लिया तो सुनीता भी बाइक पर बैठने लगी, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसकी चेन झपट ली। इस कारण वह गिर गई। उसने पति को इशारे से चेन स्नेचिंग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने मोटरसाइकिल से आरोपी का पीछा किया, लेकिन आरोपी अपने साथियों के साथ कार से फरार हो गया। ये वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कपिल और सुनीता का बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी में कैद युवक की फुटेज के आधार पर जल्द ही उसकी पहचान कर ली जाएगी।


मंदिर में मत्था टेकने गई महिला से लूटी सोने की चेन
शहर के प्रतापगढ़ स्थित मावड़िया माता मंदिर में मत्था टेकने आई एक महिला के गले से अज्ञात शख्स ने सोने की चेन लूट ली। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

गंगानगर राजस्थान निवासी पूनम सोनी पत्नी प्रिंस प्रदीप सोनी 21 जून को अपने मायके सिरसा आई थी। सुबह करीब 11 बजे वह प्रतापगढ़ स्थित मावड़िया माता के मंदिर में मत्था टेकने गई। पूनम का कहना है कि मंदिर में किसी अज्ञात शख्स ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली। पूनम ने चोर का पता लगाने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद, उसने शहर थाना जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी कविता का कहना है कि पूनम का बयान दर्ज करके अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed