फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: During the match, the umpire hit the bowler in the head with his bat

Sirsa: मैच के दौरान अंपायर ने गेंदबाज के सिर में मारा बल्ला, 6 दिन बाद आया होश, फैसले का किया था विरोध

Sat, 27 Jul 2024 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 10:42 PM IST
सार

मैच में अंपायर के फैसले का गेंदबाज ने विरोध किया था, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Sirsa: During the match, the umpire hit the bowler in the head with his bat
निजी अस्पताल में भर्ती पीड़ित दिशांत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर ने गेंदबाज के सिर पर बल्ले से हमला कर घायल कर दिया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती गेंदबाज को छह दिन बाद होश आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अंपायर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शहर के खैरपुर निवासी दिशांत बीए दूसरे वर्ष का छात्र है। 21 जुलाई को दिशांत रानियां रोड के पास खुले मैदान में क्रिकेट मैच खेलने गया था। वहां खैरपुर और वाल्मीकि मोहल्ले के खिलाड़ियों का मैच था। दिशांत ने बताया कि मैच में वाल्मीकि मोहल्ला निवासी आदित्य मंडल अंपायरिंग कर रहा था। दिशांत अपनी टीम की ओर से गेंदबाजी कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान आदित्य ने उसकी एक गेंद को वाइड दे दिया। उसने इस फैसले पर विरोध किया तो आदित्य ने उसके गाल पर थप्पड़ मारा और गालियां दीं। इसके बाद आदित्य ने उसके सिर पर बल्ला मार दिया। इससे उसके के मुंह से खून आने लगा। वह गिरकर बेहोश हो गया। दिशांत को सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। घटना के छह दिन बाद शुक्रवार को दिशांत को होश आया और पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। सब्जी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी आदित्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed