फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Dabwali Kalanwali Takhtmal and Mallekan raided by NIA

Sirsa: डबवाली, कालांवाली, तख्तमल और मल्लेकां NIA ने की रेड, सिरसा पुलिस की 5 टीमें भी रहीं साथ

Tue, 21 Feb 2023 12:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 21 Feb 2023 12:43 PM IST
सार

एनआईए और सिरसा पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिला में 5 स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। डबवाली में एनआईए की टीम ने कुलदीप सिंह के घर रेड की। इसी प्रकार कालांवाली में विनोद गर्ग और बलकौर सिंह के घर रेड की गई।

विज्ञापन
Sirsa Dabwali Kalanwali Takhtmal and Mallekan raided by NIA
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में एनआईए की टीमों ने मंगलवार सुबह अचानक रेड कर दी। जिला के डबवाली, कालांवाली, तख्तमल, मल्लेकां क्षेत्रों में एनआईए की टीमों ने रेड की। इस दौरान सिरसा पुलिस की भी पांच टीमें साथ रही। एनआईए की टीमें अचानक सिरसा पहुंची और सिरसा पुलिस को साथ ले जाकर कार्रवाई शुरू दी। अलसुबह ही एनआईए की टीमें डबवाली, कालांवाली, तख्तमल और मल्लेकां सहित पांच जगहों पर छापेमारी करने के लिए पहुंची। 

विज्ञापन


आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बताया जा रहा है कि डबवाली में एनआईए की टीम ने कुलदीप सिंह के घर रेड की। इसी प्रकार कालांवाली में विनोद गर्ग और बलकौर सिंह के घर रेड की गई। सूत्र बताते हैं कि विनोद के घर 5 किलो चांदी और करीब 5 लाख रुपये नकदी भी मिली है। लेकिन एनआईए की टीम इससे संतुष्ट नजर आई क्योंकि संबंधित रिकार्ड भी मिल गया था। अब उक्त लोगों को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार बलकौर सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी की। हालांकि आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। 
विज्ञापन


सिरसा पुलिस की 5 टीमें रही साथ 
एनआईए तथा जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिला में 5 स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधिक तथा आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों से जिला पुलिस सख्ती से निपटेगी। सिरसा- एनआईए और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न अपराधिक तथा आंतकी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ जिला में बीती रात से लगातार संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डबवाली के डीएसपी कुलदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि एनआईए टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जिला पुलिस की 5 टीमें उनके साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि एनआईए तथा जिला की संयुक्त पुलिस टीमों ने अब तक कालांवली , डबवाली तथा मल्लेका तथा तख्त मल क्षेत्र सहित करीब 5 स्थानों पर संयुक्त छापेमारी कर कई संदिग्ध किस्म के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed