{"_id":"627f4926009acb6b390ee123","slug":"sirsa-cia-dabwali-police-caught-two-cricket-bookies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: सीआईए डबवाली पुलिस ने पकड़े दो क्रिकेट बुकी, 13 लैपटॉप और 22 मोबाइल समेत छह हजार की नकदी बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा: सीआईए डबवाली पुलिस ने पकड़े दो क्रिकेट बुकी, 13 लैपटॉप और 22 मोबाइल समेत छह हजार की नकदी बरामद
Sat, 14 May 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 May 2022 11:46 AM IST
सार
पुलिस को मौके से दो एलईडी, 13 लैपटॉप, 22 मोबाइल, छह हजार रुपये नकदी, वाईफाई सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
सिरसा में डबवाली सीआईए पुलिस ने बेगू रोड पर प्रीतनगर कॉलोनी में एक मकान में कार्रवाई कर क्रिकेट बुकी चलाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 लैपटॉप, 22 मोबाइल और छह हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर प्रीतनगर की गली नं. 4 में एक मकान पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान वहां पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर दो युवक सट्टा लगवा रहे थे। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी विशाल कुमार और चोपड़ा वाली गली निवासी कृष्ण कुमार उर्फ काका के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस को दो एलईडी, 13 लैपटॉप, 22 मोबाइल, छह हजार रुपये नकदी, वाईफाई सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। सिरसा शहर पुलिस थाना में राजदीप, विशाल कुमार, कृष्ण कुमार, जरनैल सिंह और दिनेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन