{"_id":"6544b17d22ccb64c4d0fdcc7","slug":"sirsa-18-year-old-youth-died-in-police-custody-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: पुलिस कस्टडी में 18 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल में रखवाया शव, परिजनों ने लगाया यातना देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: पुलिस कस्टडी में 18 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल में रखवाया शव, परिजनों ने लगाया यातना देने का आरोप
Fri, 03 Nov 2023 02:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 02:08 PM IST
सार
परिजनों ने पुलिस कस्टडी में यातना देने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए रोड भी जाम किया है।
विज्ञापन
लोगों ने लगाया जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में एंटी नारकोटिक्स सेल की ओर से हिरासत में लिए गए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी और शव को अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस की ओर से यातनाएं देने के कारण युवक की मौत होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार एनसीबी सिरसा टीम ने नशा सप्लाई मामले में चक साहिब निवासी एक युवक को काबू किया था। पुलिस ने उसे काबू कर कस्टडी में लिया। ऐसे में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की ओर से नशे का सेवन अधिक किया गया था।
विज्ञापन
जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। हालांकि अभी परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी बयान नहीं दिए गए हैं। परिजनों की ओर से बयान दिए जाने के बाद ही पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि आरोपी पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज बताया जा रहा है। वहीं दो माह पहले भी एक युवक की एनसीबी की कस्टडी में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट करने व यातनाएं देने के कारण मौत होने के आरोप लगाए थे। पुलिस की ओर से उस मामले में पुलिस के चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था और एनसीबी इंचार्ज का तबादला कर दिया गया।