{"_id":"89b6ead78113bab1372116f72a637bc6","slug":"shopkeeper-market-committee-staff-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने मार्केट कमेटी कर्मचारी से की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार ने मार्केट कमेटी कर्मचारी से की मारपीट
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी के गेट नंबर तीन पर टोकन लेने आए एक दुकानदार ने मार्केट कमेटी के कर्मचारी के साथ हाथापाई की। जिसके बाद कमेटी कर्मचारियों ने मंडी में हंगामा करते हुए कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन
हंगामे के दौरान कर्मचारियों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। घायल कर्मचारी का अस्पताल में उपचार करवाया गया है।
जानकारी अनुसार शनिवार सुबह अनाज मंडी के गेट नंबर तीन पर कुलदीप महला नामक कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात था। उक्त कर्मचारी मंडी में खरीददारी करने वाले दुकानदारों को टोकन देता है।
विज्ञापन
उसने बताया कि मंडी में स्थित एक से एक युवक टोकन लेने के लिए गेट पर आया। टोकन देने से पहले जब उसने माल के बारे पूछा तो उसने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उ
विज्ञापन
सके विरोध करने पर युवक ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। कर्मचारी के साथ मारपीट होती देख अन्य कर्मचारी मौके पर एकत्रित हो गए और कर्मचारी को छुड़वाया।
इसी बात को लेकर आरोपी युवक ने उक्त कर्मचारी पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। मामले को बढ़ता देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
कर्मचारी से मारपीट के विरोध में कमेटी के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने एकत्रित होकर कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उक्त दुकानदार का व्यवहार किसी के साथ भी ठीक नहीं है।
पूर्व में भी कई अन्य दुकानदारों के साथ वह झगड़ा कर चुका है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उसने शनिवार सुबह अपने कारिंदे को टोकन लेने के लिए भेजा था, जिसपर टोकन दे रहे कर्मचारी ने उससे सेवा शुल्क देने की बात कही।
इसी बात को लेकर उनकी आपस में बहस हुई और उक्त कर्मचारी ने उसकी दुकान में आकर उसके साथ हाथापाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।