फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Robery in Bank

बैंक में रखे कैश तक पहुंचे बदमाश

Mon, 09 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Robery in Bank

बदमाशों ने गांव भूरटवाला स्थित ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास किया। बदमाश कैश अलमारी तक पहुंचने में कामयाब हो गए, लेकिन कटर से अलमारी खोलने में नाकाम रहे।

विज्ञापन


इसके बाद चोर जाते-जाते बैंक से एलसीडी और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चुराकर ले गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव भूरटवाला में ग्रामीण बैंक की शाखा है। शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह अन्य स्टाफ के साथ शनिवार शाम को बैंक बंद होने के बाद घर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह ग्रामीणों ने उनके पास फोन करके सूचना दी कि बैंक के गेट पर लगे ताले टूटे पड़े हैं। यह सुनकर शाखा प्रबंधक तुरंत बैंक पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन करके वारदात की जानकारी दी।

कंट्रोल रूम से वीटी होते ही संबंधित थाना पुलिस के होश उड़ गए। ऐलनाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक के अंदर सारा  सामान बिखरा पड़ा था।

कैश काउंटर खुला पड़ा और कैश की पास गैस कटर पड़ा मिला। गैस कटर की सहायता से कैश अलमारी का ताला काटने में चोर नाकाम रहे थे।

ये देख शाखा प्रबंध व पुलिस वालों ने राहत की सांस ली। शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चोर जाते-जाते बड़ी एलसीडी व अंदर लगे खुफिया कैमरे चुराकर ले गए हैं।

अलमारी में पड़े थे लाखों का कैश
बदमाशों की नजर कैश अलमारी में पड़े लाखों रुपयों पर थी। उन्होंने प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देना चाहा। देर रात बदमाश बैंक परिसर में घुसे।

इसके बाद उन्होंने मेन गेट पर लगे चार ताले तोड़े और गैस  कटर लेकर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए। पहले उन्होंने कैश काउंटर को काटा यहां उन्हें कुछ नहीं मिला।


इसके बाद बदमाश कैश अलमारी तक पहुंच गए। उन्होंने गैस कटर से अलमारी को काटने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए। सुबह होते-होते बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से यहां से  निकलने में भलाई समझी।

वे जाते समय अंदर लगी एक एलसीडी व सभी सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले गए। कैश अलमारी में करीब छह लाख रुपये पड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed