{"_id":"00ce669781145a291790b012a9a03d58","slug":"robery-in-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रखे कैश तक पहुंचे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में रखे कैश तक पहुंचे बदमाश
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने गांव भूरटवाला स्थित ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास किया। बदमाश कैश अलमारी तक पहुंचने में कामयाब हो गए, लेकिन कटर से अलमारी खोलने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
इसके बाद चोर जाते-जाते बैंक से एलसीडी और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चुराकर ले गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव भूरटवाला में ग्रामीण बैंक की शाखा है। शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह अन्य स्टाफ के साथ शनिवार शाम को बैंक बंद होने के बाद घर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह ग्रामीणों ने उनके पास फोन करके सूचना दी कि बैंक के गेट पर लगे ताले टूटे पड़े हैं। यह सुनकर शाखा प्रबंधक तुरंत बैंक पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन करके वारदात की जानकारी दी।
कंट्रोल रूम से वीटी होते ही संबंधित थाना पुलिस के होश उड़ गए। ऐलनाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
कैश काउंटर खुला पड़ा और कैश की पास गैस कटर पड़ा मिला। गैस कटर की सहायता से कैश अलमारी का ताला काटने में चोर नाकाम रहे थे।
ये देख शाखा प्रबंध व पुलिस वालों ने राहत की सांस ली। शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चोर जाते-जाते बड़ी एलसीडी व अंदर लगे खुफिया कैमरे चुराकर ले गए हैं।
अलमारी में पड़े थे लाखों का कैश
बदमाशों की नजर कैश अलमारी में पड़े लाखों रुपयों पर थी। उन्होंने प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देना चाहा। देर रात बदमाश बैंक परिसर में घुसे।
इसके बाद उन्होंने मेन गेट पर लगे चार ताले तोड़े और गैस कटर लेकर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए। पहले उन्होंने कैश काउंटर को काटा यहां उन्हें कुछ नहीं मिला।
इसके बाद बदमाश कैश अलमारी तक पहुंच गए। उन्होंने गैस कटर से अलमारी को काटने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए। सुबह होते-होते बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से यहां से निकलने में भलाई समझी।
वे जाते समय अंदर लगी एक एलसीडी व सभी सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले गए। कैश अलमारी में करीब छह लाख रुपये पड़े हुए थे।