फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rajasthan police arrested two smugglers in Sirsa of Haryana

सिरसा: राजस्थान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, ट्रक में सब्जी के खाली कैरेट के नीचे दबाकर ला रहे थे डोडा पोस्त

Thu, 14 Jul 2022 01:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 01:14 AM IST
सार

तस्कर कमलजीत से वर्ष 2011 में ओढां पुलिस ने 33 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। फग्गू निवासी शोकी भी नशे के मामले में चर्चित तस्कर है।

विज्ञापन
Rajasthan police arrested two smugglers in Sirsa of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने सिरसा के बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव रघुवाना निवासी कमलजीत उर्फ कुलदीप और रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव फग्गू निवासी अशोक उर्फ शोकी को नशे की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किया है।  दोनों आरोपी ट्रक में सब्जियों के खाली कैरेट के नीचे नौ क्विंटल 60 किलोग्राम डोडा पोस्त लेकर आ रहे थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद बडागुढ़ा, रोड़ी और ओढां से खुफिया तंत्र विभाग ने उनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला विशेष दल हनुमानगढ़ को सूचना मिली थी कि सिरसा निवासी दो तस्कर ट्रक में नशे की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। इसके बाद विशेष दल व रावतसर पुलिस ने गांव न्योलखी से पल्लू रोड पर नाकाबंदी करते हुए ट्रक को रुकवाया। ट्रक में सब्जियों के खाली कैरेट भरे हुए थे। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें 9 क्विंटल 60 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों तस्कर उक्त नशीला पदार्थ राजस्थान से कम दामों में खरीदकर हरियाणा में ऊंचे दामों में बेचने वाले थे। 
विज्ञापन


तस्कर कमलजीत उर्फ कुलदीप नशीले पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से संलिप्त है। आरोपी कमलजीत को ओढां पुलिस ने वर्ष 2011 में गांव ओढां के निकट 33 किलोग्राम अफीम सहित काबू किया था। आरोपी को इस मामले में अदालत ने 12 वर्ष की सजा व एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जमानत पर आकर फरार हो गया था। दूसरा आरोपी अशोक उर्फ शोकी भी नशा तस्करी में लंबे समय से संलिप्त है। अपनी घरवाली की मौत के बाद वह गांव फग्गू से पंजाब क्षेत्र में चला गया था। बताया जा रहा है कि शोकी के खिलाफ हरियाणा व पंजाब सहित अन्य जगहों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed