फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab and Haryana police raided village Nagrana in Sirsa on geting input related to Varish Punjab de

Sirsa: खालिस्तानी संगठन के समर्थक की रानियां के नगराना में ट्रेस हुई लोकेशन, पुलिस ने गांव को घेरा

Sun, 16 Apr 2023 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 07:26 PM IST
सार

खालिस्तानी संगठन के समर्थक की रानियां के नगराना में लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ने गांव में दबिश दी। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस छापा मार कार्रवाई कर रही है। लोकेशन के बाद युवक नहीं मिला तो पुलिस की टीमें खाली हाथ लौटी।

विज्ञापन
Punjab and Haryana police raided village Nagrana in Sirsa on geting input related to Varish Punjab de
तलाशी के बाद लौटती जांच टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी संगठन व वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के तार हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां के गांव नगराना निवासी युवक से जुड़ने पर पंजाब की एनआईए टीम यहां गांव की घेराबंदी कर दी। टीम ने गांव की एक ढाणी में दस्तक दी और मोबाइल नंबर के आधार पर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। हालांकि इस दौरान पंजाब पुलिस एक युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस ने अमृतपाल के नजदीकी समर्थक की लोकेशन के आधार पर छापा कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक रविवार करीब 4 बजे पंजाब व हरियाणा पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियां रानियां के गांव नगराना के पास स्थित लखविंद्र सिंह की ढाणी में पहुंची। इस टीम का नेतृत्व पंजाब इंटेलीजेंस विंग के एसआई प्रदीप कुमार कर रहे थे, जबकि इस दौरान सिरसा डीएसपी साधूराम और सिरसा सीआईए के प्रदीप कुमार की टीम भी उपस्थित रही।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरते हुए नाकेबंदी कर दी। टीम ने घर पर मौजूद परिजनों से पूछताछ शुरू की। सूत्रों की मानें तो टीम के पास कनाडा में सक्रिय खालिस्तान संगठन व भगौड़े अमृतपाल के संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े हुए कुछ फोन नंबर थे, जिन पर नगराना निवासी लखविंद्र पुत्र केहर सिंह की बातचीत होती थी। छापा कार्रवाई के दौरान लखविंद्र सिंह घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में लखविंद्र के भाई जसविंद्र से पूछताछ की। वहीं पुलिस पूछताछ में जसविंद्र सिंह ने बताया कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। जो फोन नंबर पुलिस के पास हैं वह कनाडा में उनकी महिला रिश्तेदार का है। उसी फोन नंबर पर ही बात होती रही है। फिर पुलिस ने जसविंद्र सिंह को पूछताछ के लिए रानियां थाने में बुलाया।

छापा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर में परिजनों के मोबाइल भी खंगाले और फोन नंबर चेक किए। सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम एक युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है। बता दें कि भगौड़े अमृतपाल को लेकर सिरसा पुलिस पहले से ही अलर्ट पर है।

पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर भी पुलिस की ओर से लगातार सख्ती की गई है। वहीं सिरसा जिला के अंदर पुलिस को खालिस्तानी संगठनों से जुड़े हुए लोगों के इनपुट भी मिले हैं। इसको लेकर सिरसा पुलिस अलर्ट पर थी। अब पुलिस जांच की कड़ियों को आपस में जोड़ रही है।


पंजाब से जो टीम आई थी, हमने उनका पूरा सहयोग किया है। अभी इस मामले में फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। - साधू सिंह, डीएसपी, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed