{"_id":"091f4eac7310f0de5207265da3affe0d","slug":"nsg-commando-swat-team-arrived-sirsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसजी कमांडो की स्वाट टीम पहुंची सिरसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएसजी कमांडो की स्वाट टीम पहुंची सिरसा
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अत्याधुनिक हथियारों से लैस एनएसजी कमांडो की एक टीम मंगलवार सुबह सिरसा पहुंची।
विज्ञापन
एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग पास कमांडो की इस स्वाट टीम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि वायु स्टेशन के पास से गुजरने वालों पर पैनी निगाह रखें और संदिग्ध पाए जाने वालों पर कार्रवाई करें।
उन्होंने बताया कि एनएसजी ट्रेनिंग पास कमांडो की स्वाट टीम को वायु सेना केंद्र के आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर तैयार की गई स्वाट टीम भी लगातार सार्वजनिक स्थानों पर गश्त व चेकिंग कर पूरी सतर्कता बरत रही है।
एसपी ने कहा कि पठानकोट की हुई घटना के बाद जिला पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है और इस संबंध में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश देकर जिला पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि जिला की पंजाब व राजस्थान सीमा पर स्थापित नाकों के अतिरिक्त अन्य संदिग्ध मार्गों पर भी लगातार पुलिस की चेकिंग जारी है।