{"_id":"666700ab70081847fa0f8f42","slug":"murder-in-sirsa-murder-in-village-gadrana-due-to-old-enmity-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Sirsa: पुरानी रंजिश में गांव गदराना में हत्या, हथियारबंद लोगों ने की वारदात, गांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Sirsa: पुरानी रंजिश में गांव गदराना में हत्या, हथियारबंद लोगों ने की वारदात, गांव में तनाव
Mon, 10 Jun 2024 07:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 07:03 PM IST
सार
आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
जमीन के लिए चाचा ने भतीजे की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव गदराना में सोमवार सुबह साढ़े छह बजे 10 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भारी तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया है। जहां पर पुलिस बल सुरक्षा को देखते हुए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव गदराना में दो पक्षों के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते पहले भी मर्डर की वारदात हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय देवेंद्र उर्फ गग्गू अपने घर के बाहर कुत्ते को घूमा रहा था। सुबह लगभग साढ़े 6 बजे आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे, जोकि हाथों में तेजधार हथियार लिए हुए थे।
विज्ञापन
वह अपने साथ असलाह भी लिए हुए थे। हमलावरों ने आने के साथ ही गग्गू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान फायरिंग की बात सामने आई है। युवक के चीखने-चिल्लाने व फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन
जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। आसपास के लोगों व परिवारजनों ने गग्गू को उपचार के लिए कालांवाली के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जाता कि मृतक पर लड़ाई-झगड़े के आधा दर्जन मामलें दर्ज हैं। जबकि हमलावरों पर भी अनेक मामले पहले से ही दर्ज हैं। दो गुटों में रंजिश की वजह से पहले भी मर्डर हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।