फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Laborer dies under suspicious circumstances in a field in Sirsa

सिरसा: खेत में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मालिक सुबह उठाने के लिए पहुंचा तो चारपाई पर लटका था शव

Mon, 14 Feb 2022 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 11:07 PM IST
सार

शव के साथ शराब की खाली बोतल पड़ी मिली। मजदूर के साथ रहने वाले दो व्यक्ति फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया और मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी है।

विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances in a field in Sirsa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में हिसार रोड स्थित गांव सिकंदरपुर में रविवार रात एक खेत मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मजदूर के साथ रहने वाले अन्य दो व्यक्ति मौके से फरार मिले। खेत मालिक निहाल सिंह ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया और मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी है।

विज्ञापन


सिकंदरपुर निवासी निहाल सिंह के खेत में 45 वर्षीय संतोष कुमार काम करता था। उसके साथ उसके दो साथी भी रहते थे। सोमवार सुबह जब वे नहीं उठे तो खेत मालिक उन्हें उठाने के लिए चौबारे में गया। जहां संतोष मृत अवस्था में पड़ा था जबकि उसके साथी विनोद व पाचू गायब थे। कमरे में शराब की बोतल मिली है।

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था संतोष कुमार 

खेत मालिक निहाल सिंह ने बताया कि संतोष बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। वह पिछले कई सालों से उनके पास आता रहता था। उसके साथ रहने वाले विनोद, पाचू भी खेतीबाड़ी व पशुओं की संभाल का काम देखते थे। खेत मालिक ने बताया कि सोमवार सुबह देर तक वे नहीं उठे तो वह उन्हें बुलाने गया, जहां उसने देखा संतोष मृत पड़ा था। दो तीन दिन पहले संतोष व विनोद में आपस में कहासुनी भी हुई थी। शुरूआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा शव 

सिरसा सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि गांव सिकंदरपुर में खेत मजदूर की मौत होने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच की। मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। आशंका है कि ज्यादा नशा करने से अथवा हृदयाघात के कारण मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया है।



रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या है। मृतक संतोष के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं घटनास्थल से उसके साथ रहने वाले दो मजदूर विनोद व पाचू गायब हैं। परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed