फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Khari Surera Shootout update

खारी सुरेरा शूटआउट : आरोपियों की निशानदेही से अब तक 15 हथियार बरामद

Fri, 22 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 22 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Khari Surera Shootout update

मिठी गैंग का इरादा चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और

विज्ञापन
खून-खराबे का था। रिमांड अवधि के दौरान गैंग से हो रहे खुलासे से पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ाकर रख दिए।

बुधवार रात को मिठी गैंग की निशानदेही पर पुलिस ने राजस्थान से दो राइफल बरामद कीं। मंगलवार को पुलिस ने लुदेसर से तीन 315 बोर की राइफलें बरामद की थीं। इसके अलावा चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान तीन पिस्टल मिली हैं।

अब तक पुलिस मीठी गैंग से 15 आधुनिक हथियार बरामद कर चुकी हैं। इसमें पांच राइफलें और दस पिस्टल शामिल हैं। राजस्थान के नोहर क्षेत्र पर बदमाशों ने राइफलें इसलिए छुपाकर रखी थी कि तीसरे चरण में चोपटा ब्लॉक में होने वाले मतदान में आसानी से हथियार खेड़ी के रास्ते लाए जा सकें।

खारी सुरेरां निवासी कुलदीप सिंह ने भी अपने घर हथियार छुपाकर रखे हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण के मतदान रात को भी इस गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम देना था, लेकिन पुलिस ने गैंग की लोकेशन का पता लगा लिया और खारी सुरेरां में मतदान की शाम को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें गैंग का एक सदस्य मारा गया और छह बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में सर्च अभियान छेड़ दिया है। बुधवार रात एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सर्च अभियान का निरीक्षण किया। एसपी ने सिरसा व चौपटा ब्लॉक में जाकर पुलिस की नाकेबंदी का जायजा लिया।

तीसरे चरण में 24 जनवरी को सिरसा व चौपटा ब्लॉक में वोटिंग होनी है। खारी सुरेरां शूटआउट के बाद जिला पुलिस किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती।

जिलेभर में चार दिन पहले से ही नाकाबंदी का मकसद यह है कि किसी प्रकार की चूक न रहे और असामाजिक तत्वों को पहले ही दबोच लिया जाए। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल के नेतृत्व में ऐलनाबाद क्षेत्र, डीएसपी जगदीश काजला सिरसा क्षेत्र व डीएसपी सतपाल यादव के नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

प्रत्याशियों के पास आने-जाने वालों पर नजर
चोपटा ब्लॉक के क्षेत्र में चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों से पास आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू कर दी है। जिस प्रकार गड़बड़ी फैलाने के खुलासे मीठी गैंग से हुआ है, उसके बाद से पुलिस कर्मचारी प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जिस किसी की प्रत्याशी व उसके पास मिलने वाला कोई भी शख्स संदिग्ध दिखे, उसे पूछताछ की जाए। इसके बाद से पुलिस कर्मचारी सख्ती से आदेशों पर अमल कर रहे हैं। रात को लिंक रोड पर व गांवों के मार्ग पर नाका लगाकर बिना तलाशी के किसी भी वाहन व शख्स को आगे नहीं दिया जा रहा।

तीसरे चरण में झोंकी ताकत
पिछले दो चरण का मतदान शांतिपूर्वक करवाने में सफल रही पुलिस ने तीसरे चरण में भी शांति व्यवस्था को कायम रखना चाहती है। पुलिस अधिकारियों को अहसास है कि चुनावी दौर का अंतिम चरण ही सबसे चुनौतीपूर्ण होने वाला है। सिरसा ब्लॉक में चिंता जनक स्थिति नहीं, लेकिन चोपटा ब्लॉक पुलिस अधिकारियों को चेता रहा है।

इसलिए तीसरे चरण में पुलिस प्रशासन ने अपनी सारी ताकत चोपटा ब्लॉक में झोंक दी है। 1400 जवान चौपटा ब्लॉक की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।

शुक्रवार से ही पुलिस के जवानों की तैनात इस ब्लॉक होने शुरू हो जाएगी। अति संवेदन और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहले की तुलना में ज्यादा पुलिस बल आधुनिक हथियारों के साथ तैनात रहेगा।

आज कोर्ट में पेश किया जाएगा बदमाशों को
चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद पुलिस मिठी गैंग के बदमाश नोहर तहसील के गांव लाखासर निवासी विजय ,सुनील कुमार, नोहर निवासी सोनू, राजगढ़ राजस्थान निवासी नवीन, हरियाणा के जिला भिवानी स्थित गांव बामला निवासी अमरजीत और हरियाणा के ही थाना सिवानी के गांव मिठी निवासी पचास हजारी सोनू को शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश करेगी।

पुलिस कोर्ट से इन बदमाशों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी। सीआईए पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों से अभी काफी राज उगलाए जाने हैं।

नरमी नहीं बरती जाए
पुलिस अधिकारियों को अभी से जिलेभर में नाकाबंदी शुरू करने और संदिग्धों को हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है। नाकों पर चेकिंग अभियान शुरू हो चुका है।

बिना जांच के किसी भी वाहन को छोड़ा नहीं जा रहा। गाड़ी चाहे किसी की भी अधिकारियों को नरमी नहीं बरतने को कहा गया है। मैं स्वयं रात को नाकों पर जाकर जायजा ले रहा हूं। ड्यूटी में कोई भी लापरवाही दिखाई दी, जो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मतदान शांतिपूर्वक करवाया जाएगा और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। -सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed