{"_id":"57aa12084f1c1be15bee4632","slug":"jholachhap-arrest-fake-doctor-medical-drugs-arrest-sirsa-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा के देसूजोधा में नशा बेचता पकड़ा गया झोलाछाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरसा के देसूजोधा में नशा बेचता पकड़ा गया झोलाछाप
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
छापा
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिस्ट शॉप पर नशा बिकने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर पुलिस ने डीसीओ सिरसा संदीप गहलान को साथ लेकर डबवाली, जगमालवाली तथा ओढ़ां में छापामारी की। उधर सीआईए डबवाली ने गांव देसूजोधा में छापामारी करके एक झोलाछाप को नशा बेचते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
सीआईए डबवाली ने मुखबरी के आधार पर गांव देसूजोधा में छापामारी करके एक झोलाछाप को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि शिकायत मिली थी कि राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ का रहने वाला दिलबाग सिंह पिछले कई सालों से देसूजोधा में रहकर लोगों को नशे की दवाइयां तथा इंजेक्शन देता है। सीआईए ने पीएचसी देसूजोधा के चिकित्सक गगनदीप को साथ लेकर रेड की। मौका से पुलिस को नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां तथा इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस अभी कार्रवाई कर रही है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं नशीली दवाइयों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कप्तान सतेंद्र गुप्ता ने जांच का जिम्मा कालांवाली थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह को दिया था। मंगलवार को पुलिस ने डीसीओ से संपर्क करके उन्हें रेड के लिए बुलाया। टीम ने गांव जगमालवाली में एक केमिस्ट शॉप पर छापामारी की। दुकान से नशे में प्रयोग होने वाली दवा बरामद नहीं हुई। बाद में टीम डबवाली पहुंची।
विज्ञापन
चौटाला रोड स्थित सिधू मेडिकोज पर रेड की। टीम को छिपाकर रखी गई दवाइयां मिली। जो नशे में प्रयोग होने वाली नहीं थी। लेकिन उसके नाम नशे में प्रयोग होने वाली दवा से मिलते-जुलते थे। डबवाली के बाद टीम ने ओढ़ां में भी दो केमिस्टों पर रेड की। लेकिन वहां भी टीम को नशा नहीं मिला।