{"_id":"a65933f4068759105730927540372e21","slug":"jail-rest-house-of-prisioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के लिए आराम गृह बनी सिरसा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के लिए आराम गृह बनी सिरसा जेल
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार बदमाशों के लिए आराम गृह बना हुआ है। यहां से लगातार संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों से मोबाइल फोन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर जेल प्रशासन ने बैरक नंबर एक में कैद हत्या के मामले में नामजद पोहड़का निवासी प्रमोद कुमार से एक मोबाइल फोन बरामद किया। हुडा चौकी पुलिस ने उप अधीक्षक अमित कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर जेल उप अधीक्षक अमित कुमार ने बैरकों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी शुरू होते ही कैदियों में हड़कंप मच गया।
कोई बाथरूम की तरफ जाने लगा तो कोई अपना सामान चेक करने का नाटक करने लगा। इस दौरान हत्या के मामले में बंदी प्रमोद कुमार के पास से मोबाइल फोन मिला। मोबाइल फोन से सिम गायब था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी दाता राम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जेल में पहुंची। जेल उप अधीक्षक अमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी, जिससे आधार पर बंदी प्रमोद कुमार के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी हत्या के मामले में नामजद हैं और पोहड़का का रहने वाला है।
पास मिले मोबाइल से सिम गायब था। जल्द ही प्रोडक्शन वारंट हासिल करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ में ही खुलासा होगा कि यह बाहर बैठे अपने किन साथियों के संपर्क में था।
कटघरे में जेल प्रशासन
जेल में अंदर जाने वाले हर शख्स और सामान की कड़ी तलाशी के बावजूद अंदर बदमाशों के पास मोबाइल और मादक पदार्थ मिलना सीधे तौर पर सिरसा जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा करता है। जेल सूत्रों की मानें तो बिना मिली भक्त के जेल में सुई तक नहीं जा सकती।
अंदर मोबाइल फोन और मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए मोटी रकम वसूल की जाती है। जेल से गिरोह चलाने वाले बदमाश बाहर बैठे अपने साथियों के माध्यम से मुंह मांगी रकम की व्यवस्था करके अंदर अपना सामान मंगलवा लेते हैं। सिरसा जेल में आधा किलोग्राम तक अफीम बंदी से बरामद हो चुकी है।