{"_id":"66ef0a8fafb76304590545d7","slug":"haryana-youth-murdered-by-slitting-his-throat-in-dabwali-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डबवाली में गला रेतकर युवक की हत्या, घर लौटने के लिए बस स्टैंड रोड पर जाते समय किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: डबवाली में गला रेतकर युवक की हत्या, घर लौटने के लिए बस स्टैंड रोड पर जाते समय किया हमला
Sat, 21 Sep 2024 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/डबवाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/डबवाली (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:33 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के डबवाली में शनिवार शाम सरेआम गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उन्हें तलाश रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अलीकां निवासी 26 वर्षीय संदीप कुमार शनिवार को किसी काम से डबवाली आया था। बताया गया है कि देर शाम वह डबवाली से घर लौटने के लिए बस स्टैंड रोड पर जा रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया। इस कारण संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। इसी आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन