{"_id":"360f78cd457a3dab4baabfe6026d8e0b","slug":"handled-strictly-by-anti-social-elements-dsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटे: डीएसपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटे: डीएसपी
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में रैपिड एक्शन फोर्स की तर्ज पर गठित कंपनी को रविवार को प्रदर्शन, धरना, यातायात जाम जैसी स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने, कानून तोड़ने वालों व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से सख्ती निपटने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर डबवाली के डीएसपी सत्यपाल यादव ने कहा कि सामाजिक व शरारती तत्वों से सख्ती से निपटे और आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदर्शन, धरना, रोड जाम जैसी स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी सतर्कता बरते तथा कानून तोड़ने वालों व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो से सख्ती से निपटें।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सिरसा में पुलिस जवानों को मॉक ड्रिल करवाई गई और इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान आने वाली विभिन्न परिस्थितियों से अवगत करवाने के बाद उनसे निपटने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
प्रशिक्षकों की ओर से पुलिस जवानों से विभिन्न करतब प्रदर्शित करवाकर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन से व्यवहार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हरियाणा-पंजाब सीमा का किया दौरा
डीएसपी रविंद्र सिंवर ने रोड़ी में पंजाब के साथ लगती सीमा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संता सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मियों की बैठक कर सीमा पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
पंचायती चुनावों के दृष्टिगत उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि लोगों के लाइसेंसी हथियार शीघ्र से शीघ्र जमा करवाएं तथा संवेदनशील बूथों पर सावधानी बरतें। उन्होंने बड़ागुढ़ा पहुंचकर थाना प्रभारी समेत अनेक पुलिस कर्मियों की बैठक ली।