फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl strangled to death in Sirsa of Haryana

सिरसा: शादी के लिए घर से भगाया, मना किया तो युवती ने कही जान देने की बात, आरोपी बोला- दोनों साथ मरेंगे और युवती की कर दी हत्या

Sat, 12 Feb 2022 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 11:05 PM IST
सार

आरोपी ने खुद भी मरने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया और मौके से फरार हो गया। जांच में दीपा सिंह के गले पर भी रस्सी के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
Girl strangled to death in Sirsa of Haryana
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र में खेतों में मृत मिली युवती के मामले में डीएसी कुलदीप बैनीवाल ने दो आरोपियों दीपा सिंह और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि पूछताछ में दीपा सिंह ने युवती की हत्या करना कुबूल करते हुए बताया कि वह उसे शादी के लिए बहला फुसलाकर घर से भगाकर लाया था। लेकिन उसने शादी करने के लिए मना कर दिया। जिस पर युवती ने उससे कहा कि वह दोबारा अपने घर नहीं जाएगी और यहीं पर अपनी जान दे देगी। जिस पर उसने भी युवती के साथ मरने की बात कही।

विज्ञापन

 

इसके बाद उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी मरने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया और मौके से फरार हो गया। जांच में दीपा सिंह के गले पर भी रस्सी के निशान मिले हैं। दीपा सिंह ने पूछताछ में बताया कि युवती को घर से भगाने में उसके दोस्त दीपक कुमार ने मदद की थी। युवती से शादी के लिए उसने 22 हजार रुपये भी दिए थे। हालांकि दीपक युवती की हत्या के दौरान वहां मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि 9 फरवरी की अलसुबह कालांवाली पुलिस को लगभग 23 वर्षीय युवती का शव माइनर के नजदीक खेतों में मिला था। जिसकी सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया था। शिकायत के आधार पर कालांवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों दीपा सिंह और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। -कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी कालांवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed