फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Firing on doctor, snached car

डॉक्टर पर फायरिंग, कार छीनी

Sun, 22 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 22 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

सिरसा चोपटा मार्ग पर शनिवार देर रात कार सवार चार लुटेरों ने एक डॉक्टर पर फायरिंग की और बाद में गाड़ी रोककर पिस्तौल के बल पर गाड़ी, मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।  

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार चोपटा स्थित पनिहार अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र पनिहार ने चोपटा थाना में दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपनी वॉस वैलन जीटी गाड़ी लेकर ममेरे भाई के साथ सिरसा से चोपटा स्थित अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन


उसने बताया कि रास्ते में डेरा सच्चा सौदा के नए डेरे के नजदीक एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार चार लोगों ने ने फायरिंग करते हुए उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उन्हें रोक लिया। गाड़ी रोककर जब वह नीचे उतरा तो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। साथ ही गाड़ी की चाबी भी उससे छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसके बाद लुटेरों ने पीछा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी लेकर चोपटा की ओर फरार हो गए। उसने बताया कि पर्स में 3000 रुपये भी थे।


डॉ. पनिहार ने बताया कि रात को ही ममेरे भाई के फोन से 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया, लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक लुटेरे वहां से जा चुके थे। चोपटा थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे चोपटा थाने के एसआई बलराज सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है, लेकिन शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed