{"_id":"57cb21544f1c1bd5352cc228","slug":"firing-firing-in-court-attack-in-court-chhotu-bhat-3-injured-4-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पिस्टल, दो रिवाल्वर और 50 गोलियों के साथ पकड़े हमलावर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पिस्टल, दो रिवाल्वर और 50 गोलियों के साथ पकड़े हमलावर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पिस्टलों सहित गैंगस्टर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली कोर्ट में शुक्रवार दोपहर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले चारों बदमाशों को राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। शनिवार सुबह सिरसा पुलिस बीकानेर के नौंखा पुलिस थाने पहुंची। राजस्थान पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल, दो रिवाल्वर और 50 गोलियां बरामद की गई हैं। चारों के खिलाफ नौंखा पुलिस थाने में केस दर्ज करके शनिवार दोपहर जिला अदालत में पेश किया। राजस्थान पुलिस ने अदालत सेे चारों आरोपियों का पांच दिन की रिमांड पर हासिल किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डबवाली कोर्ट में अपराधी छोटू भाट पर फायरिंग करके कार में फरार हुए बदमाशों की सूचना सिरसा पुलिस ने राजस्थान पुलिस को दी। राजस्थान पुलिस ने वीटी करके चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी। कार में फरार हुए बदमाश हनुमानगढ़ सीमा से आगे निकल गए और बीकानेर में दाखिल हो गए। यहां नौंखा थाना प्रभारी एसआई जसबीर सिंह ने नाकाबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन
शाम पांच बजकर 45 मिनट पर सामने से आ रही कार को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने तेज गति से कार नाके पर खड़े हवलदार राम निवास के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। कार सीधा डिवाइडर से जा टकराई। बदमाशों ने कार मार्केट की तरफ मोड़ दी और पुलिस टीम उनके पीछे लग गई। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया और वह बचने के लिए कार से निकलकर भागने लगे। राजस्थान पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
उनके पास से दो पिस्टल, दो रिवाल्वर व 50 गोलियां बरामद हुई। एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि चारों बदमाशों में से एक बदमाश के पैर में गोली लगी हुई थी। इसकी पहचान पंजाब के जिला अबोहर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। अन्य तीन बदमाशों की पहचान जैतो मंडी पंजाब निवासी गोबिंद, अबोहर निवासी प्रवीण कुमार व गांव गंगा निवासी बलदेव के रूप में हुई।
शनिवार सुबह पहुंची सिरसा पुलिस
बदमाशों को गिरफ्त में लेने के बाद राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार शाम सात बजे सिरसा पुलिस को डबवाली में फायरिंग करके फरार हुए बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर सिरसा पुलिस ने राहत की सांस ली और रात की बजाए शनिवार सुबह सीआईए सिरसा इंचार्ज राजाराम व डबवाली सिटी इंचार्ज सुखदेव सिंह आराम से बीकानेर रवाना हुए। नौंखा थाना पहुुंचकर सिरसा पुलिस ने नौंखा थाना पुलिस से सारी अपडेट ली। दोपहर को नौंखा पुलिस ने सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।
चारों बदमाशों पर दर्ज है कई आपराधिक मामले
चारों बदमाश पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ काफी आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरियाणा व पंजाब में दर्ज कई मामले तो सामने आ चुके हैं। राजस्थान में इन अपराधियों ने किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है इसके लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। बदमाशों में से प्रवीण कुमार हाल ही में पांच साल की सजा काटकर जेल से रिहा हुआ था। रिमांड अवधि के बाद आरोपियों को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। यानि छह दिन बाद बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा पुलिस के हवाले किए जाएंगे।
- जसबीर सिंह,इंचार्ज नौंखा पुलिस थाना, बीकानेर।
22 राउंड चलीं गोलियां
शुक्रवार को सिरसा जेल में कैद अपराधी छोटू भाट की डबवाली अदालत में अवैध शस्त्र रखने के मामले में पेशी थी। सुरक्षा के साये में उसे सिरसा जेल से डबवाली अदालत ले जाया गया। पुलिस कर्मी उसे अदालत में लेकर गए, इस मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए छोटू भाट को बरी कर दिया। जैसे ही छोटू भाट को पुलिस अदालत परिसर में बने बक्शीखाने में ले जा रही थी, तभी तीन युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एकाएक हुए इस हमले से अदालत परिसर में तैनात पुलिस कर्मचारी तक सहम गए। बदमाशों को पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं था, उनका मकसद था किसी तरह छोटू भाट को जान से मारना। इसके लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने बदमाशों की तरफ गोली चलानी शुरू कर दी। बदमाशों की तरफ से 22 राउंड गोलियां चलाई गईं जिसमें से दो गोलियां छोटू भाट को गली, एक गोली सुरक्षा कर्मी एएसआई दलबीर सिंह और एक गोली मुंशी गुरजंट सिंह के पैर पर लगी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी के बाद तीनों बदमाश कार में सवार होकर अदालत परिसर से फरार हो गए।