फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fir of a doctor in sex examin

लिंग जांच के आरोप में डॉक्टर पर केस दर्ज

Fri, 27 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 27 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

पुलिस ने सिविल सर्जन सूरजभान की शिकायत पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव कौशल के खिलाफ लिंग जांच के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल सर्जन द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई कि उन्हें 19 नवंबर को सूचना मिली कि डबवाली रोड स्थित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर में लिंग जांच की गई है।

उक्त सेंटर में चार नवंबर से लेकर 14 नवंबर के बीच रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल की अनुपस्थिति में सैकड़ों लोगों का अल्ट्रासाउंड हुआ, जिसमें लिंग जांच भी की गई।
विज्ञापन



सूचना के आधार पर वीरवार, 19 नंवबर की रात को ही डिप्टी सीएमओ विरेश भूषण, डॉ. राजकुमार ने सीआईए पुलिस को साथ लेकर सेंटर पर दबिश दी।

इसके बाद शुक्रवार सुबह डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण, आरएमओ डॉ. विपुल गर्ग के नेतृत्व में टीम ने फिर छापा मारा। छापेमारी से सेंटर के स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ ने फोन करके संचालक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल को सूचना दी। इसके संचालक मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम से बातचीत की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच की और डीवीआर कब्जे में ले ली। टीम ने सारा रिकॉर्ड व अन्य रजिस्टर भी कब्जे ले लिया।

इसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद वीरवार को सिविल सर्जन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed