{"_id":"4a2c34e320f7d75b63d8bf9db4743630","slug":"fir-against-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फांसी लगाकर दी थी जान, प्रेमी पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने फांसी लगाकर दी थी जान, प्रेमी पर एफआईआर दर्ज
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के मामले में पुलिस ने राजस्थान के झूंझनू निवासी महावीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। मंगलवार दोपहर को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
घटनाक्रम अनुसार सोमवार रात को कोर्ट कॉलोनी स्थित एक पीजी में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गांव वीरूवाला गुढ़ा निवासी उक्त युवती नेशनल कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। सूचना मिलने पर बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव अपने कब्जे में लिया। पुलिस को मृतका के से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें महावीर नामक युवक का जिक्र था। उक्त युवती महावीर से प्रेम करती थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत के पश्चात मेरा मोबाइल व मेरा शव महावीर को सौंप देना।
विज्ञापन
बस अड्डा चौकी प्रभारी भूदेव कुमार ने बताया कि मृतका के घरवालों का बयान दर्ज करके पुलिस ने महावीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। उक्त युवती और आरोपी युवक कुछ समय पहले तक कंप्यूटर सेंटर में साथ-साथ पढ़ते थे। आरोपी राजस्थान के जिला झुंझनू का रहने वाला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।