फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fake found in license renewal in Sirsa, case registered against Congress leader

सिरसा: लाइसेंस नवीनीकरण में मिला फर्जीवाड़ा, कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 06 May 2022 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला, डबवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 06 May 2022 04:01 AM IST
सार

मुख्य शिकायत को छोड़कर रिमांइडर को आधार बनाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Fake found in license renewal in Sirsa, case registered against Congress leader
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव चौटाला निवासी कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने फर्जीवाड़ा करते हुए शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण करवाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव चौटाला निवासी संजय हिटलर ने डबवाली एसडीएम कार्यालय से 1985 में शस्त्र लाइसेंस लिया। इसकी अवधि वर्ष 2000 तक थी। आरटीआई कार्यकर्ता करतार सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाए कि बिना लाइसेंस  रिन्यू करवाए कांग्रेस नेता ने हथियार रखा है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद इस मामले की जांच हुई। इस दौरान आरटीआई से मिली सूचना से पता चला कि संजय हिटलर ने पंजाब, जम्मू और राजस्थान से लाइसेंस का नवीनीकरण करवाया, लेकिन पुलिस जांच में लाइसेंस रिन्यू करवाने संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने अब आरोपी संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान किसी भी राज्य से नहीं मिला लाइसेंस के संबंधित रिकार्ड 
डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि जांच में सामने आया कि संजय हिटलर का शस्त्र लाइसेंस 19 जून 1985 को एसडीएम डबवाली ने जारी किया गया था। जिसका नवीनीकरण जिलाधीश सिरसा की रिपोर्ट अनुसार वर्ष 2000 तक एसडीएम डबवाली से होना था। मामले की शिकायत आने के बाद लाइसेंस के संबंध में फिरोजपुर से रिकार्ड मांगा गया, लेकिन वहां से डाटा प्राप्त नहीं हो पाया। वहीं, जिला एवं कलक्टर श्रीगंगानगर के अनुसार उक्त लाइसेंस का नवीनीकरण 14 जून 2009 तक किया गया है। वहीं, जिला मजिस्ट्रेट कठुआ ने 20 अप्रैल 2022 को रिपोर्ट दी कि कठुआ में नवीनीकरण नहीं हुआ है। 

अधिकारियों ने नहीं की कोई भी कार्रवाई: करतार सिंह 
वहीं, शिकायतकर्ता करतार सिंह ने कहा कि फर्जी तरीके से लाइसेंस रिन्यू करवाने को लेकर उन्होंने इस संबंध में आरटीआई मांगी थी। जिसके बाद इस मामले को लेकर उन्होंने तत्कालीन एसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारियों को शिकायत दी थी। आरोप है कि अधिकारियों ने इस मामले पर उस समय कोई भी कार्रवाई नहीं की। अब अधिकारियों को बचाने के चक्कर में फर्जी तरीके से लाइसेंस रिन्यू करवाने का मामला संजय पर दर्ज किया गया है। मैं अब अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण लूंगा।  

अपनी सुरक्षा के लिए रखता हूं हथियार, समय पर करवाया है रिन्यू
अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखा था और बाकायदा लाइसेंस भी लिया। समय आने पर लाइसेंस का नवीनीकरण भी करवाया है। लेकिन अब मेरे खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना मिली है। पुलिस जांच के दौरान मैं सभी संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करूंगा और अपना पक्ष रखूंगा। मुझ पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद है। -संजय सिहाग, चौटाला  

 

अथारिटी से रिपोर्ट मिलने के बाद एडीए का मार्गदर्शन मांगा गया था। एडीए की रिपोर्ट के बाद चौटाला निवासी संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। - कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी डबवाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed