{"_id":"94745cc1c88d3fdce3406689ba12ce36","slug":"dogs-hunt-alive-cow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने फिर किया जिंदा गाय का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्तों ने फिर किया जिंदा गाय का शिकार
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों में ये चार जिंदा गायों को मौत के घाट उतार चुके हैं। शनिवार को अलसुबह फिर एक जिंदा गाय को मारकर अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन
घटना को लेकर गोपुत्र सेना के सदस्यों में तो रोष है ही, आम लोग भी आक्रोशित हैं। मामले को लेकर लोग प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करने के लिए एकजुट हुए तो एसडीएम ने आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन
जिस तरह गायों को कुत्ते निवाला बना रहे हैं उसको देखते हुए लग रहा है कि यह कानून व्यवस्था के लिए किसी दिन बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।
शहर में आवारा कुत्ते इन दिनों आतंक मचा रखे हैं। शहर की ममेरां बाई पास नहर के नजदीक दर्जनों आवारा कुत्तों ने अपना साम्राज्य स्थापित कर रखा है।
रात के समय भूख, प्यास व कड़ाके की ठंड से व्याकुल गोवंश को ये शिकार बना रहे हैं। इन कुत्तों के मुंह में खून लग चुका है और हर रात ये एक गायों को निवाला बना रहे हैं।
विज्ञापन
जब तक लोग गायों को रंभाने की आवाज सुनकर उसे बचाने पहुंचते हैं कुत्ते उसकी जान ले चुके होते हैं। अभी तक तो गायों को ही ये निशाना बना रहे हैं लेकिन इनकी प्रवृत्ति जिस तरह खतरनाक होती जा रही है उसको देखते हुए लग रहा है कि इंसानों को शिकार बनाना शुरू कर देंगे।
कई बार गायों को बचाने पहुंचे लोगों पर ये हमले कर चुके हैं। गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय महासचिव ने अपने साथियों सहित घटनास्थल का दौरा किया इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रशासन इस मामले में जैसी लापरवाही बरत रहा है वह उस पर भारी पड़ सकता है। हालांकि लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम ने गोशाला कमेटी से बात कर शीघ्र ही छोटे और शारीरिक रूप से कमजोर गोवंश को गोशाला में रखने की व्यवस्था कराने की बात कही।
साथ ही पालिका प्रशासन को आवारा कुत्तों को खदेड़ने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रावधान के अनुसार कुत्तों को मारा नहीं जा सकता।