{"_id":"f159eec8dbdd652b45743946e80c9b92","slug":"dead-body-found-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिला व्यक्ति का शव, कुत्तों ने नोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर मिला व्यक्ति का शव, कुत्तों ने नोचा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में वीरवार को संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव गांव की सीमा पर केवल गांव के खेत में मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद दोनों गांवों में सनसनी फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गांव धर्मपुरा का निवासी 50 वर्षीय नायब सिंह बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से गया था। वीरवार प्रात: राहगीरों ने उसका शव गांव धर्मपुरा और केवल की सीमा पर देखा, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इसकी सूचना उसके घर पर दी गई, जिसके बाद उसके परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डबवाली के डीएसपी सत्यापाल और कालांवाली के थाना प्रमुख दले सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लिया।
जांच दौरान पुलिस को पास लगते खेत में से मृतक की पगड़ी भी बरामद हुई और उसके पास मौजूद मोबाइल भी मिला, जबकि उसका शव सड़क किनारे पर पड़ा था, ऐसे में माना जा रहा है कि उसकी हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया हो।
कालांवाली के थाना प्रमुख दले सिंह ने बताया कि पुलिस को शक है कि नायब सिंह की हत्या करके उसकी लाश गांव की सीमा पर फेंक दी गई।
उन्होंने बताया कि शव पर चोटों के निशान भी हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतक की बहन गेज कौर के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक तलाकशुदा था और उसका एक बेटा भी है।