{"_id":"3b85ac8e4bbecdd1654d637de22770d1","slug":"crime-news-in-sirsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर डाली
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर डालने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसका अशोक कुमार नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था।
इस दौरान अशोक ने मोबाइल से उसकी फोटो खींची थी। युवती का कहना है कि काफी दिन पहले उसने अशोक से दूरी बना ली। इसके बाद उसने उसकी फोटो सोशल साइट पर पर अपलोड कर दी।
युवती ने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे महिला थाने लेकर आए। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कृष्णा यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी अशोक कुमार निवासी गौशाला मोहल्ले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन