{"_id":"6291d0248b014a2c127ee860","slug":"cow-died-under-suspicious-circumstances-in-lakhuana-village-of-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: मुंह में ब्लास्ट से गई साहीवाल नस्ल की गाय की जान, चारे में बारुद खिलाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा: मुंह में ब्लास्ट से गई साहीवाल नस्ल की गाय की जान, चारे में बारुद खिलाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 28 May 2022 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला/सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला/सिरसा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 01:05 PM IST
सार
गांव लखुआना निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वह नहर किनारे गाय चराने गया था। वहीं किसी ने उसकी साहीवाल नस्ल की गाय के मुंह में विस्फोटक पदार्थ डाल दिया।
विज्ञापन
गाय की मौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा के गांव लखुआना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गाय की मौत हो गई। दो दिन पहले घायल अवस्था में मिली गाय के मुंह का हिस्सा क्षतिग्रस्त था। अंदेशा था कि किसी शरारती तत्व ने चारा में बारूद खिला दिया था, जिससे मुंह में ब्लास्ट हो गया। इलाज के दौरान गाय की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव लखुआना निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वह पशुपालन करता है। गुरुवार शाम वह लखुआना नहर बीसवाला पुल के पास गोवंश को चराने के लिए आया था। इसी दौरान वहां किसी ने उसकी साहीवाल नस्ल की गाय के मुंह में विस्फोटक पदार्थ डाल दिया। इससे कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ और गाय के मुंह के चीथड़े उड़ गए। वाहन का प्रबंध कर गाय को पशु अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान गाय ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन