{"_id":"fcd8e295a7c0c2f08d60874aac05188e","slug":"bill-1450-give-1300-to-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल 1450 का, किसान को दे रहे 1300 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल 1450 का, किसान को दे रहे 1300 रुपये
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान खरीद में घोटाला हो रहा है। किसान की धान औने-पौने दाम में खरीदकर सरकार की ओर से तय न्यूनतम मूल्य के बिल बनाए जा रहे हैं। मार्केट कमेटी, खरीद एजेंसियां सभी मिली हुई हैं। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। बेबस किसान मजबूरी में चुप बैठा है। कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह अनाज मंडी में पहुंचे। मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों तथा आढ़तियों के सामने मार्केट कमेटी सचिव दिलाबर सिंह बैनीवाल से धान की खरीद न किए जाने के संबंध में जवाब-तलबी की।
विज्ञापन
इससे पहले की सचिव कुछ बोलते, गांव जोतांवाली के एक किसान ने खड़े होकर कहा कि सरकार ने धान का न्यूनतम मूल्य 1450 रुपये निर्धारित किया है। खरीद के लिए शैलर के कर्मचारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वे ही नमी चेक करते हैं। खरीद एजेंसियों के साथ मिलीभगत करके धान 1300 या 1200 रुपये में खरीद रहे हैं। उसने इसकी शिकायत सचिव को की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सचिव ने पलटते हुए जवाब दिया कि मैं भी किसान का जन्मा हूं। किसान हित में कार्य करता हूं। मैंने लिखित में शिकायत लाने के लिए कहा था, लेकिन आज तक नहीं आई।
शिकायत आते ही संबंधित आढ़ती को टांग दूंगा। लाइसेंस सस्पेंड कर दूंगा। आढ़ती पप्पू जैन ने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है कि किसानों का धान जान बूझकर रिजेक्ट किया जा रहा है।
कम भाव पर संबंधित एजेंसी खरीद को तैयार हो जाती है। भला रिजेक्ट माल कम दाम पर खरीद कैसे हो जाता है? कई-कई दिन से किसान फसल को लेकर मंडी में बैठा हुआ है। प्रशासन के नाकारा होने पर मजबूर किसान अपनी फसल पंजाब की मंडियों में लेजा रहा है।
आढ़ती गुरदीप कामरा, भिंदा सेठी, संजय मिढ़ा ने भी किसानों का पक्ष लेते हुए सरकार की लापरवाहियों का जिक्र किया। सचिव ने कहा कि करीब एक लाख 39 हजार 866 क्विंटल की खरीद हो गई है।
चार मिलों की क्षमता एक लाख 50 हजार क्विंटल है। मिलों की क्षमता बढ़ाने या अन्य मिल अलॉट करने के लिए जिला प्रशान को दो पत्र लिखे हुए हैं।
मंडी में करीब 12 हजार क्विंटल धान होगा। केवी सिंह ने सचिव को अपने स्तर पर कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ में मिल अलॉट किए जाने के संबंध में उपायुक्त से मिलने का आश्वासन दिया।
धान खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। सरकार तथा खरीद एजेंसियां मिली हुई हैं। 1450 रुपये का बिल बनाकर औने-पौने दाम दिए जा रहे हैं। कांग्रेस इसके लिए सीबीआई जांच की मांग करेगी। जांच के दौरान लाखों करोड़ रुपये का घोटाला सामने आएगा। प्रदेश भर में कांग्रेस मूवमेंट खड़ा करे। इसके लिए वे उच्च पदाधिकारियों से बात करेंगे।
-डॉ. केवी सिंह, कांग्रेस नेता
न्यूनतम मूल्य से कम धान खरीद के संबंध में मौखिक शिकायत आई हैं। लिखित में शिकायत आने पर जांच करवाई जाएगी। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दिलाबर सिंह बैनीवाल, सचिव
मार्केट कमेटी, डबवाली