फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike crashed into the sidewalk, young man dead, another critical

फुटपाथ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 02 Jan 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike crashed into the sidewalk, young man dead, another critical

वीरवार की रात अंबेडकर चौक के  पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फुटपाथ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल को राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घंटाघर चौक निवासी 19 वर्षीय हेमंत कुमार अपने दोस्त मुकेश के साथ वीरवार रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर हिसार रोड स्थित जिम में जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर चौके के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फुटपाथ से जा टकराई जिससे हेमंत कुमार का सिर फुटपाथ पर लगा।

सिर पर गहरी चोट लगने के कारण हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।

कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह परिजनों का बयान दर्ज करके पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। दोपहर बाद  शव का अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं, गांव पन्नीवाला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।


उपचाराधीन पन्नीवाला मोटा निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार शाम वह रानियां गया था।

बाइक पर सवार होकर रानियां से वापस आते समय सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से उसके बाइक की भिडंत हो गई जिससे वह घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed