{"_id":"6b01b447d929cc0e474087806b3c66a6","slug":"bike-crashed-into-the-sidewalk-young-man-dead-another-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटपाथ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार की रात अंबेडकर चौक के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फुटपाथ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घंटाघर चौक निवासी 19 वर्षीय हेमंत कुमार अपने दोस्त मुकेश के साथ वीरवार रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर हिसार रोड स्थित जिम में जा रहा था।
विज्ञापन
अंबेडकर चौके के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फुटपाथ से जा टकराई जिससे हेमंत कुमार का सिर फुटपाथ पर लगा।
सिर पर गहरी चोट लगने के कारण हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह परिजनों का बयान दर्ज करके पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं, गांव पन्नीवाला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
उपचाराधीन पन्नीवाला मोटा निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार शाम वह रानियां गया था।
बाइक पर सवार होकर रानियां से वापस आते समय सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से उसके बाइक की भिडंत हो गई जिससे वह घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।