{"_id":"57a0f33e4f1c1be84f2b8ee0","slug":"band-and-beat-animal-thief-villegiers-beet-three-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने पशु चोर समझ तीन लोगों को हाथ-पैर बांधकर दो घंटे तक पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों ने पशु चोर समझ तीन लोगों को हाथ-पैर बांधकर दो घंटे तक पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात को गांव लंबी में तीन लोगों को पशु चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। उनके हाथ-पांव बांधते हुए सरपंच के घर के आगे ले गए। वहां डंडों से पीटा। सूचना पाकर मौका पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे गांव गीदड़खेड़ा निवासी काला सिंह, बग्गा सिंह अपने भानजे गोल्डी निवासी कुटी किशनपुरा (पंजाब) के साथ बाइक पर गांव मटदादू से गांव लौट रहे थे। गांव लंबी के नजदीक बाइक की चैन उतर गई। जिस घर के आगे बाइक की चैन चढ़ाई जा रही थी, कुछ दिन पूर्व उस घर के पशु चोरी हुए थे। तभी से वे पहरा रखे हुए थे। उपरोक्त तीनों को पशु चोर समझते हुए उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौका पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। तीनों को पकड़कर उनके हाथ-पांव बांध दिए। उन्हें जमकर पीटा। बाद में सरपंच के घर तक ले जाया गया। वहां उनको पीटा गया। काला तथा बग्गा सिंह ने बताया कि सरपंच ने भी उन्हें नहीं छुड़ाया। करीब दो घंटे तक ग्रामीण उन्हें पीटते रहे।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौका पर सदर थाना पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करवाकर पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डबवाली के सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौका पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। ब्यानों के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।