{"_id":"6274bd8c149cd97cab6ffb35","slug":"attack-on-police-team-that-went-to-raid-on-information-of-illegal-liquor-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, एसएचओ सहित दो पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा: अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, एसएचओ सहित दो पुलिस कर्मी घायल
Fri, 06 May 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 11:48 AM IST
सार
पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा के गांव सिकंदरपुर के पास अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमलावरों ने पुलिस से शराब तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपियों को छुड़ा लिया। इस घटना में एसएचओ सहित दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सिकंदरपुर के बाहरी इलाके में शराब की अवैध तस्करी हो रही है। इस सूचना के आधार पर सदर पुलिस टीम ने एसएसओ ईश्वर सिंह के नेतृत्व में रेड की। बताया जा रहा है पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। इस दौरान एसएचओ ईश्वर सिंह और एक अन्य पुलिस कर्मचारी को चोटें आई। दोनों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन