फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack in court, red chilli powder in eyes, loot accused, rohtak jail, prisioner

कोर्ट में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक लूट के आरोपी को छुड़ाया

Fri, 30 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 30 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
attack in court, red chilli powder in eyes, loot accused, rohtak jail, prisioner
काेर्ट में हमले के आराेपी - फोटो : Bureau

 ऐलनाबाद की एक कॉटन फैक्टरी से 45 लाख रुपये की लूट के मामले में पेशी पर कोर्ट आए आरोपी को हमलावर छुड़ा ले गए। आरोपी संजीत उर्फ मंजीत निवासी भटगांव जिला सोनीपत रोहतक जेल में बंद था। शुक्रवार को ऐलनाबाद कोर्ट में पेशी से पहले ही न्यायालय परिसर में मौजूद चार लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और आरोपी को छुड़ा लिया। भागते समय पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग की जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने दो हमलावरों को दबोच लिया जबकि दो अन्य कैदी को लेकर फरार हो गए। इससे वारदात से अदालत परिसर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहतक पुलिस के एएसआई संजय कुमार, दो सिपाही एक चालक रोहतक की सुनारिया जेल से आरोपी संजीत उर्फ मंजीत को ऐलनाबाद न्यायालय में पेशी पर लाए थे। जैसे ही संजीत को न्यायालय में ले जाने के लिए गाड़ी से उतारा गया तो न्यायालय परिसर में पहले से ही दो बाइकों पर मौजूद चार लोगों ने एक साथ पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। वे आरोपी को छुड़ा बाइक पर बैठाकर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पीछा करने पर दो आरोपी रवि पुत्र अंग्रेज निवासी सोनीपत और सन्नी पुत्र रामचंद्र निवासी सोनीपत को काबू कर लिया। जबकि अन्य दो बदमाश आरोपी संजीत उर्फ मंजीत को बाइक पर बैठाकर सिरसा की ओर भागने में कामयाब हो गए। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने गोलियां भी चलाई जिससे एक गोली के छर्रे रोहतक पुलिस के एएसआई संजय कुमार के पांव में लगे। जिन्हें तुरंत स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। न्यायालय परिसर में अचानक हुई इस घटना से लोग हैरान रह गए। बताया जाता है कि बदमाशों के पास दोनों बाइक चोरी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनपटी पर पिस्तौल लगा तिजोरी से निकलवाए 45 लाख
शहर की नोहर रोड स्थित आरके कॉटन एंड प्रेसिंग फैक्टरी में 25 दिसंबर 2014  को दोपहर तीन बजे बाइक पर सवार तीन युवक घुस गए। कार्यालय में बैठे मुनीम महेंद्र पुत्र संतलाल व परचेजर पंजाब निवासी धर्मचंद की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उन्होंने तिजोरी में रखी 45 लाख रुपये की राशि निकलवा ली और बाइक पर सवार होकर नोहर राजस्थान की तरफ भाग गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ था। इसी लूट के एक आरोपी संजीत उर्फ मंजीत को रोहतक जेल से शुक्रवार को ऐलनाबाद कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed