{"_id":"2ad8ec36afd908ab958735aaed6adcee","slug":"assault-sabotage-of-trains-the-tension-in-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
गांव बेगू में भूमि पर कब्जा करने के इरादे से आए हथियारों से लैस लोगों का कब्जाधारी दूसरे पक्ष से टकराव हो गया। दोनों ओर मारपीट हुई और हमलावरों की गाड़ियां तोड़ डालीं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी राम सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने उनके क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर बेगू निवासी वजीर चंद का अपनी बहन सरस्वती से नौ कनाल भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।
वजीरचंद ने नौ कनाल भूमि अपनी बहन सरस्वती के नाम की हुई है। सरस्वती ने कुछ समय पहले इस जमीन को गांव कंवरपुरा के मदन सिंह को बेच दिया था।
वजीरचंद उक्त भूमि सक कब्जा नहीं छोड़ रहा था। आरोप है कि बुधवार दोपहर मदन लाल अपने कई साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर बेगू पहुंचा और जमीन को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
वजीर चंद को इसकी भनक लगी तो वह भी अपने साथियों के साथ वहां मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया।
मारपीट के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। पुलिस फोर्स के आते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सदर थाना प्रभारी राम सिंह बिश्नोई का कहना है कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली वे मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। लिखित में किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है।