फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   arrest, Punjaab police, crime news, Sirsa

पंजाब में मासूमों के बलि मामले में तांत्रिक बाबा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 18 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
arrest, Punjaab police, crime news, Sirsa
क्राइम न्यूज - फोटो : bureau

पंजाब के गांव कोटफत्ता में आठ मार्च को अंधविश्वास के नाम पर दो मासूम बच्चों की बलि के मामले में शनिवार को पंजाब पुलिस की टीम ने कालांवाली से एक कथित तांत्रिक को पूछताछ के लिए अपने साथ पंजाब ले गई। कोटफत्ता के थाना प्रभारी कृष्णपाल ने बताया कि जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस मामले में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गांव कोटफत्ता के लोगों ने पंजाब पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए एक्शन कमेटी का गठन किया था, जिसने पंजाब पुलिस को मामले में शामिल तांत्रिक को गिरफ्तार नहीं करने पर मृतक बच्चों के भोग न डालकर सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। रविवार को मृतक बच्चों का भोग डाला जाना है, जिसके चलते पुलिस ने बढ़ते दबाव को देखते हुए तांत्रिक को शनिवार को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


वहीं कालांवाली के तांत्रिक द्वारा उकसाने के बाद बच्चों की दी गई बलि की कालांवाली तर्कशील सोसायटी ने भी कड़ी निंदा की है। तथाकथित तांत्रिक के खिलाफ अपने स्तर पर सबूत एकत्रित करने के लिए कालांवाली, मोड़ मंडी, बठिंडा, तलवंडी साबो की तर्कशील टीमों के मुखियाओं ने गांव का दौरा कर मृतक बच्चों के परिजनों और रिश्तेदारों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में कालांवाली मंडी के एक तांत्रिक का नाम सामने आया है। मृतक बच्चों के परिवार के सदस्य कालांवाली में बाबा के पास बच्चा पाने की आस में आते थे। घटना से दो दिन पहले भी परिवार की महिलाएं बाबा के पास आई थीं और बाबा ने उन्हें कुछ उपाय बताए थे। मृतक बच्चों के दादा मुख्तयार सिंह ने बताया कि कालांवाली के बाबा ने उनके परिवार के सदस्यों को खाने के लिए प्रसाद के नाम पर लड्डू और राख आदि कई वस्तुएं दी थीं।


लखबीर सिंह को जांच के लिए ले जाया गया है। उनके साथ पंचायत के सदस्य भी आए हैं। उनसे पूछताछ जारी है, जांच में अगर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जस्सा सिंह एएसआई, कोटफत्ता थाना, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed