{"_id":"591c998a4f1c1b864bf234a3","slug":"amit-kumar-sirsa-loot-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर से टैक्सी किराये पर लाकर सिरसा में लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीकानेर से टैक्सी किराये पर लाकर सिरसा में लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Thu, 18 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के महाजन क्षेत्र से किराये पर टैक्सी करके सिरसा पहुुंचे तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर टैक्सी लूट ली और चालक के हाथ बांधकर सड़क किनारे उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने टैक्सी मालिक की शिकायत पर अज्ञात युवकाें के खिलाफ लूट का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला बीकानेर का शहर महाजन निवासी अमित कुमार किराये पर गाड़ी भेजने का कारोबार करता है। उसकी बोलेरो गाड़ी को जितेंद्र कुमार निवासी महाजन चलाता है। जितेंद्र 15 मई की देर शाम को महाजन टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी लेकर खड़ा था। इतने में तीन युवक आए और बोले कि सिरसा में उनके रिश्तेदार का देहांत हो गया है। इसलिए उन्हें हरियाणा के शहर सिरसा जाना है। जितेंद्र ने युवकोें को जाने से मना कर दिया। करीब आधे घंटे बाद फिर से तीनों युवक रोते हुए आए और गुहार लगाने लगे कि ‘प्लीज सिरसा ले चलो’ बहुत इमरजेंसी है, रात को कोई ओर टैक्सी नहीं मिल रही। ड्राइवर जितेंद्र कुमार युवकों पर तरस कर बैठा और दस रुपये किलो मीटर के हिसाब से किराया तय करके युवकों को टैक्सी में बैठाकर सिरसा की ओर रवाना हो गया। तड़के तीन बजे टैक्सी सिरसा पहुंची। बाजेकां रोड पर तीनों युवकों ने पिस्तौल निकालकर ड्राईवर की कनपटी पर तान दी।
विज्ञापन
ड्राईवर जितेंद्र घबरा गया। युवकों ने उसके हाथ बांधे और सड़क किनारे उतारकर फरार हो गए। ड्राईवर की जेब में तीन सौ रुपये की नकदी थी, जो लुटेरे छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने पर कुछ राहगीरों ने उसकी सहायता की। जितेंद्र ने फोन करके मालिक को लूट के बारे में बताया। टैक्सी मालिक अमित कुमार का कहना है कि जैसे ही ड्राईवर ने उसे लूट की सूचना दी वह सिरसा के लिए रवाना हो गया। यहां पहुंचकर सदर थाना सिरसा में जाकर शिकायत दी। ड्राईवर जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया है कि तीनों लुटेरे पंजाबी भाषा में बातें कर रहे थे। उनकी आयु 25 से 30 वर्ष है। सदर पुलिस ने टैक्सी मालिक अमित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुरानी चौकी वाली गली से इनोवा चोरी
शहर की पुरानी खैरपुर पुलिस चौकी वाली गली से चोर इनोवा गाड़ी चुराकर ले गए। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गली दुर्गा मंदिर वाली में भूपेंद्र शर्मा का मकान है। भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि उसका दफ्तर पुरानी खैरपुर पुलिस चौकी वाली गली में है। 15 मई की शाम को उसने ऑफिस के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की थी। 16 मई की सुबह जब गाड़ी देखी तो वह वहां नहीं खड़ी मिली। सारे शहर में अपने दोस्त के साथ गाड़ी की तलाश की लेकिन गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद खैरपुर चौकी में जाकर शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात कि खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।