फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident in Sirsa, three dead

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत

Tue, 06 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 06 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव पंजुआना के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पत्नी-पुत्र और मां की मौत हो गई। घर का मुखिया गंभीर हालत में है और अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल मेें किया किया।
पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर के  विजय नगर निवासी दिनेश कुमार गुडग़ांव के मानेसर स्थित ओबीसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश होने के चलते वह अपनी मां संतोष जैन, पत्नी मधु जैन और 21 वर्षीय पुत्र अनुज जैन के साथ कार में सवार होकर गंगानगर में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने गया था। मंगलवार अल सुबह अलवर के लिए लौटते समय नेशनल हाईवे स्थित पंजुआना के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार अनुज चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अनुज और मधु जैन की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दिनेश जैन और उसकी मां संतोष जैन को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद मां संतोष जैन की मौत हो गई। अनुज अपने परिवार का एक इकलौता पुत्र था और उसकी दो बहनें अलवर में ही शादीशुदा हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही थाना बड़ागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद जैसे ही रिश्तेदारों घटना का पता चला वे सिरसा नागरिक अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गए। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed