फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A bag snached from a lady

वृद्धा से बैग छीनकर भागा युवक

Thu, 19 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 19 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
A bag snached from a lady

हिसार मार्ग पर स्थित नहर कालोनी के सामने गोबिंद नगर की गली में एक युवक वृद्धा का नकदी व अन्य दस्तावेजों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने युवक की तलाश की पर कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


 वृद्धा निर्माण कौर ने बताया कि वह कुछ दिनों से दिल्ली में अपनी बेटी के पास मिलने गई हुई थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे बस से सिरसा पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि उनके पास एक बैग था, जिसमें लगभग 21 हजार रुपये, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, कपड़े, मोबाइल तथा घर की चाबियां थीं। जैसे ही वह अपने घर की गली के पास पहुंची तो गली के नुक्कड़ पर पहले से ही एक युवक को  बाइक के पास खड़ा पाया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने उसे टोका तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त का इंतजार कर रहा है। इसके बाद जैसे ही वह आगे बढ़ी तो उक्त युवक ने उन्हें पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए बैग छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक आरोपी गायब हो चुका था। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया और उन्हें शिकायत सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed