फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मकान का ताला तोड़ लाखों का सामान व आभूषण चुरा कर ले गए चोर

मकान का ताला तोड़ लाखों का सामान व आभूषण चुरा कर ले गए चोर

Mon, 08 Apr 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ लाखों का सामान व आभूषण चुरा कर ले गए चोर
बेटे से मिलने गया था परिवार, पीछे से चोर ले गए सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। बैंक कॉलोनी स्थित एक मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये का घर का सामान व आभूषण चुराकर ले गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी (खैरपुर) निवासी अविनाशचंद्र ने बताया कि उसका बड़ा बेटा हिमांशु फरीदाबाद रहता है। वह 29 मार्च को परिवार समेत उसके पास गए थे। जाने से पहले घर के हर कमरे को अच्छी तरह लॉक कर गए थे। जब वे शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद जब उन्होंने कमरे में प्रवेश किया तो सभी कमरों में कपड़े व अन्य सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने कमरा चेक किया तो वहां से आभूषण, तीन हजार की नकदी और तीन हाथ घड़ी गायब थी। इसके अलावा चोर घर से एक एलईडी, एक इनवर्टर बैटरी और दो गैस से भरे सिलिंडर चुराकर ले गए। पुलिस ने पीड़ित अविनाश चंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed