{"_id":"5c993783bdec22142773b39d","slug":"91553545091-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन पर चाकू व कापे से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई-बहन पर चाकू व कापे से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
भाई-बहन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
ओढां। गांव ओढां में कुछ युवकों ने एक युवक व उसकी बहन पर चाकू से हमला बोलकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को गंभीर अवस्था में ओढां के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें सिरसा रैफर कर दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
घायल मलकीत सिंह के मुताबिक इसी गांव का गुरप्रीत सिंह व उसके 7-8 साथी मलकीत सिंह नामक युवक के घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले उक्त युवकों ने गुरप्रीत सिंह के साथ घर के बाहर भी झगड़ा किया था। घायल मलकीत सिंह के मुताबिक उक्त युवक चाकू लिए हुए थे। जिन्होंने आते ही उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में अपने भाई को छुड़वाने के लिए आई युवती को भी कापा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहनों के हाथों पर गंभीर चोटें आईं है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, ब्यान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक अन्य मामले में गांव नुहियांवाली में भी पेपर देने आए कुछ बाहरी युवकों द्वारा झगड़े की आशंका की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कुछ युवक बाइक लेकर भाग गए। वहीं बाइक सवार 3 युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।